IMG 20250222 WA0022

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

नई दिल्ली। लड़कों की शादी पूरब में और लड़कियों की शादी पश्चिम में करने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा रही है। अतः बैसवारा में बैस लड़कों की शादियां ज्यादातर पूरब यानि प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर के सोमवंशी, कनपुरिया, बझगोती, बझलगोती, भाले सुल्तान आदि राजपूत गोत्रों (उपजातियों) में और लड़कियों की शादी फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर के चौहान, राठौड़, भदौरिया, बघेलों के यहां होती आई है।

चूंकि इन जिलों से हमारा रोटी-बेटी का पीढ़ियों पुराना रिश्ता है। अतः हम लोग एक दूसरे के रीति रिवाजों, परंपराओं, बोली-भाषा आदि को काफी हद तक समझते हैं। लेकिन फिर भी कभी-कभी समझ आने के बाद भी सिर्फ मजे के लिए हम एक दूसरे की बोली पर ठिठोली करते हैं।

अब उदाहरण के लिए फर्रूखाबाद, कन्नौज आदि जिलों में कन्नौजी बोली जाती है जो काफी हद तक बृज भाषा से मिलती जुलती है। वे लोग स्वीकृति (हाँ) के लिए “आँहँ” कहते हैं जबकि मना करने (ना) के लिए “हँआँ”। यहां आपको शब्द से अधिक भाव और सिर हिलाने की दिशा देखनी पड़ेगी। कन्नौजी बोलने वाले आधा र का उच्चारण अमूमन नहीं करते हैं तथा उर्द को उद्द कहते हैं और तिर्वा को तिरवां। इसलिए उनके कुछ वाक्य बड़े रोचक बन पड़ते हैं, जिसका हम खूब मजाक उड़ाते हैं। उदाहरण के लिए- उद्द की दाल फुद्द-फुद्द चुरत हती (उड़द की दाल फुद-फुद की आवाज करते हुए उबल रही थी।)

लेकिन जिस देश में – “कोस कोस में बदले पानी, चार कोस में बानी।”
वहां पर कभी-कभी किसी शब्द के स्थानीय अर्थ को लेकर सचमुच गड़बड़ हो जाती है। एक बार कन्नौज के एक रिश्तेदार बघेल फूफा हमारे गांव आये तो पड़ोसी बाबा का एक मरकहा बैल बहुत बदमाशी कर रहा था। बाबा की तमाम कोशिशों के बाद भी वह बैलगाड़ी के जुएं में नधने का नाम ही नहीं ले रहा था।

यह भी पढ़ें:  भारत की बड़ी आर्थिक छलांग- जापान को पछाड़ कर विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बना भारत, अभी 4 ट्रिलियन बना, अगला लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर

बाबा कुछ बूढ़े हो चले थे तथा बैल भरपूर ताकतवर था, अतः बात बन नहीं रही थी। चूंकि बघेल फूफा पुराने रिश्तेदार थे, एक घर के नहीं पूरे गांव के। इसलिए वह गांव के लोगों के दैनिक कामकाज में भी सलाह और दखल दे दिया करते थे। फूफा खुद एक अनुभवी किसान थे, अतः उद्दंड बैलों को काबू करना जानते थे। जब उनसे न रहा गया तो एक लड़के से बोले- “लल्ला, हमयं बा पनैथी देउ, हम अबहीं इन्हय बकरी बनाय दियें।”

बैसवारा में पनेथी का मतलब गोल, बड़ा वाला पराठा होता है। अब वह लड़का मन ही मन सोचने लगा कि फूफा पनेथी से बैल को काबू कैसे करेंगे? वह खुद पनेथी खाएंगे या बैल को खिलाएंगे? यह तो वही जानें लेकिन पनेथी इतनी जल्दी बन भी तो नहीं जाएगी। पहले आटा गूंथा जाएगा, हाथ से थपथपाकर गोल किया जाएगा, फिर उस पर कपड़े से तेल लगाकर पकाया जाएगा, तब कहीं जाकर पनेथी तैयार होगी। यहां तो तुरंत समाधान चाहिए।

यह भी पढ़ें:  बीमा सखी योजना 2024- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मील का पत्थर साबित होगी

जब वह लड़का काफी देर तक असमंजस में खड़ा रहा तो फूफा खुद ही बोल पड़े- “का सोचि, बिचार रहे लल्ला। जा सामने तो धरी हती पनेथी, भाजि के लै आवो। हम अबहीं इनके भूत उतारि दिएं।”

लड़के ने मासूमियत से पूछा- “फूफा, लेकिन वह तो छवार (बैल को हांकने का डंडा जिसमे आगे चमड़े की पट्टी लगी रहती है) है।”
“जई तो पनेथी है मूरख। तुम का कहत हम नाय जानत। “फूफा कुछ गुस्से में बोले। फिर फूफा खुद ही पनेथी ले आये और कुछ ही देर में बैल को बकरी बनाकर जुएं में नाध दिया।

#अंतरराष्ट्रीयमातृभाषादिवस
(विनय सिंह बैस)
बैसवारी (अवधी) बोलने वाले

विनय सिंह बैस, लेखक/अनुवाद अधिकारी

(स्पष्टीकरण : उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। यह जरूरी नहीं है कि कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम इससे सहमत हो। इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है।)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल : उद्योग के लिए आवंटित भूमि को पड़ी रहने से रोकने के लिए कानून में होगा संशोधन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *