हावड़ा। खिलाड़ियों एवं खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए हावड़ा के श्री जैन विद्यालय में अंतर-वर्गीय एसजेवी किंग्स लीग चैंपियन 25-अंडर 17 एवं 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
7 दिनों तक चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में नववीं-दसवीं तथा ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के सभी वर्गों के छात्रों के बीच कई मैच खेले गए। आज हावड़ा के श्री जैन विद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल मैच खेला गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं सुप्रसिद्ध समाज सेविका शशि कांकरिया, उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने की शपथ ग्रहण कराई। मैच में अंडर 17 में नवीं के छात्रों ने 123 रन का लक्ष्य दिया जिसको पूरा कर दसवीं कक्षा छात्रों ने जीत हासिल की।

दूसरी तरफ अंडर 19 में टॉस जीत कर बारहवीं के छात्रों ने बैटिंग के साथ शुरू हुआ, जिसमें 207 रन का लक्ष्य ग्यारहवीं कक्षा के टीम को मिला। 12वीं के छात्रों ने मात्र 123 रन पर ग्यारहवीं के बल्लेबाजो को ऑल आउट किया और इस प्रतियोगिता में विजयी घोषित हुए।
विद्यालय का छात्र मोहित पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैंन ऑफ द मैच घोषित हुआ। विजयी टीम को कप एवं शील्ड देकर मुख्य अतिथि शशि कांकरिया तथा प्रिन्सिपल इंदू जोसेफ चौधरी ने उनका उत्साहवर्धन किया।
इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे विद्यालय के शिक्षक-प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी, संजय सिंह, सतीश सिंह, प्रणवेश मिश्र, सोमेन चक्रवर्ती सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक बिनोद सिंह एवं अनिल तिवारी की भूमिका महत्वपूर्ण रहीं।
मैच की कमेंट्री विद्यालय के वरिष्ठ-शिक्षक संतोष कुमार तिवारी के साथ विद्यालय के पूर्व छात्र पीयूष साव ने किया। पूरे टूर्नामेंट में एम्पायर की भूमिका सोमेन चक्रवर्ती ने निभायी। विद्यालय की प्रिंसिपल इंदु जोसेफ चौधरी ने जीवन में खेल और खेलों की उपयोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी टीम के छात्रों का मनोबल बढ़ाने का काम किया।
अंत में विद्यालय के सचिव ललित कांकरिया ने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



