Institute of Neurosciences, Kolkata

इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज, कोलकाता के स्थापना दिवस पर विशेष चर्चा सत्र का आयोजन

जापान के महावाणिज्य दूत और WBUHS कुलपति समेत गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा

कोलकाता न्यूज डेस्क | 16 अप्रैल 2026: कोलकाता के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज (INK) ने अपना स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया। इस अवसर पर देश-विदेश के कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को सराहा।

मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथि

समारोह की गरिमा बढ़ाने वाले प्रमुख मेहमानों में शामिल थे:

  • प्रो. डॉ. मुकुल भट्टाचार्य — कुलपति, पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (WBUHS)
  • प्रो. इंद्रजीत साहा — चिकित्सा शिक्षा निदेशक (DME), पश्चिम बंगाल सरकार
  • श्री इशिकावा योशिहिसा — जापान के माननीय महावाणिज्य दूत, कोलकाता
  • सुश्री आयशा अख्तर — काउंसलर (राजनीतिक) और चांसरी प्रमुख, बांग्लादेश उप उच्चायोग, कोलकाता
  • रेवरेंड स्वामी एकचित्तानंद — प्राचार्य, रामकृष्ण मिशन आवासीय महाविद्यालय, नरेंद्रपुर

I N R S स्थापना दिवस पर न्यूरोसर्जरी पर विशेष चर्चा सत्र का आयोजन

न्यूरोसर्जरी पर विशेष चर्चा सत्र

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “Update on Neurosurgery” नामक एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में भारत और जापान के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञों ने भाग लिया और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक बदलावों, नई तकनीकों तथा भविष्य की चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों की चर्चा ने चिकित्सा क्षेत्र के छात्रों, डॉक्टरों और शोधकर्ताओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई।

संस्थापक डॉ. रॉबिन सेनगुप्ता की दूरदृष्टि

समारोह के दौरान संस्थान के संस्थापक डॉ. रॉबिन सेनगुप्ता (OBE) ने इस अवसर पर संस्थान के भविष्य के लक्ष्यों और राजारहाट में बनने वाले नए कैंपस ‘स्नायु तीर्थ’ के बारे में अपनी दूरदृष्टि साझा की। उन्होंने कहा कि नया कैंपस आधुनिक न्यूरोसाइंस रिसर्च और बेहतर मरीज देखभाल के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें:  सर्दियों में ड्राई स्कैल्प से हैं परेशान, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे स्कैल्प की हर समस्या होगी दूर

I N R S स्थापना दिवस पर न्यूरोसर्जरी पर विशेष चर्चा सत्र का आयोजन1

यह समारोह INK के वर्षों के समर्पण, उत्कृष्टता और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को याद दिलाने वाला रहा। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने संस्थान की प्रगति की सराहना की और भविष्य में और अधिक उपलब्धियों की कामना की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

राज कुमार गुप्त Avatar

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

यह भी पढ़ें:  ब्रेस्ट में हो रहे इन बदलावों पर रखें नजर, शुरुआती लक्षण पहचानकर रोका जा सकता है कैंसर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *