India's eyes will be on Nikhat and Lovlina in boxing

मुक्केबाजी में निकहत और लवलीना पर टिकी रहेंगी भारत की निगाहें

Paris Olympic 2024 : विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता निकहत ज़रीन, लवलीना बोरगोहेन और निशांत देव ओलंपिक खेलों में शनिवार से शुरू हो रही मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मुश्किल ड्रॉ से पार पाकर भारत को पदक दिलाने की कोशिश करेंगे।

भारत ने मुक्केबाजी में अभी तक तीन ओलंपिक पदक जीते हैं। इनमें विजेंदर सिंह एकमात्र पुरुष मुक्केबाज हैं। उन्होंने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके चार साल बाद लंदन में एमसी मैरीकॉम और 2021 में तोक्यो ओलंपिक में लवलीना ने कांस्य पदक हासिल किया था।

पेरिस ओलंपिक में भारत के छह मुक्केबाज भाग ले रहे हैं जिन्हें कठिन ड्रॉ मिला है। इनमें जरीन को पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को 50 किग्रा भार वर्ग में चीन की वू यू, थाईलैंड की चुथामत रक्सट और उज्बेकिस्तान की सबीना बोबोकुलोव की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

जरीन रविवार को जर्मनी की मैक्सी क्लॉटजर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी, जिसके बाद उनका सामना एशियाई खेलों की शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा फ्लाईवेट विश्व चैंपियन वू से हो सकता है।

अगर जरीन यह बाधा पार कर लेती हैं, तो उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त और एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता रक्सट या बोबोकुलोवा से हो सकता है। इन दोनों मुक्केबाजों ने हाल में भारतीय खिलाड़ी को हराया था।

यह भी पढ़ें:  एयरटेल ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए चार साल की किस्त का भुगतान किया, डॉट को दिए 8,312.4 करोड़ रुपये

अनुभवी अमित पंघाल (51 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली है। राउंड 16 में उनका सामना अफ्रीकी खेलों के चैंपियन जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा से होगा, जिन्हें भारतीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में हराया था।

पंघाल का क्वार्टर फाइनल में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता थाईलैंड के थितिसन पनमोद से तथा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन हसनबॉय दुसमातोव से सामना हो सकता है।

निशांत को भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अच्छा ड्रॉ मिला है। उन्हें भी पहले दौर में बाई मिली है। वह गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल में इक्वाडोर के रोड्रिगेज टेनोरियो से भिड़ेंगे।

अगर निशांत टेनोरियो को हरा देते हैं, तो क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मैक्सिको के मर्को वर्डे से हो सकता है। सेमीफाइनल में पहुंचने पर उनका सामना जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त सेवोन ओकाजावा से हो सकता है।

लवलीना लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में पदक जीत कर इतिहास रचने की कोशिश करेंगी। वह पहले दौर में नॉर्वे की सुन्नीवा हॉफस्टैड से भिड़ेंगी। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने चीन की ली कियान के रूप में कड़ी चुनौती होगी, जो एशियाई खेलों की चैंपियन और दो बार की ओलंपिक और विश्व पदक विजेता हैं।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार (54 किग्रा) पहली बार ओलंपिक खेलों में भाग ले रही हैं। पहले दौर में उनका मुकाबला वियतनाम की वो थी किम अन्ह से होगा।

एक अन्य नवोदित मुक्केबाज जैस्मीन लाम्बोरिया (57 किग्रा) को भारतीय खिलाड़ियों में सबसे मुश्किल ड्रॉ मिला है। वह अपने शुरुआती मुकाबले में फिलीपींस की तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन नेस्टी पेटेसियो से भिड़ेंगी।

यह भी पढ़ें:  14वीं बार फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में पहुंचे नडाल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  विधायक शंकर घोष की उपस्थिति में सिलीगुड़ी के हासमी चौक पर महिला मोर्चा का धरना जारी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + eighteen =