कोलकाता/दक्षिण कोरिया: 12वीं सेओंगनाम ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 दक्षिण कोरिया में 18 से 20 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीते।
उल्लेखनीय है कि 22 देशों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। पुमसे, स्पीड किक, पावर ब्रेकिंग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया वहीं 2600 से अधिक खिलाड़ियों ने इस बड़े ताइक्वांडो टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।
यह चैंपियनशिप जेओंग्स ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा आयोजित की गई थी, जिसका नेतृत्व ग्रैंड मास्टर सेओंग कुक जेओंग ने किया। खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
- अर्शीया कर
- सम्प्रिति मंडल
- जूधाजीत चक्रवर्ती
- ऐश्वर्या पोद्दार
- देबांजली रॉय
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




