IMG 20260407 WA0007

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की वार्षिक साधारण सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न

  •  समाचार पत्रों का महत्व हमेशा रहेगा बोले विमान बसु
  • मंत्री शोभनदेव ने IJA की भूमिका को सराहा

कोलकाता: कोलकाता प्रेस क्लब में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (आईजेए) की 102वीं वार्षिक साधारण सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तृणमूल कांग्रेस के निवर्तमान विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय और वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बसु उपस्थित थे।

उनके साथ ही प्रख्यात पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय ने भी मंच साझा किया। विमान बसु ने समाचार पत्रों के प्रति अपने लगाव को साझा करते हुए कहा कि वे समाचार पत्रों के एक निष्ठु पाठक हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “समाचार पत्रों का महत्व पहले भी था, आज भी है और आने वाले समय में भी रहेगा।”

वहीं मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दीं और पत्रकारिता के क्षेत्र में आईजेए के योगदान की सराहना की। सुमन चट्टोपाध्याय ने वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियों, जिम्मेदारी और मीडिया की स्वतंत्रता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें:  लोनी के वार्ड 47 व 50 के नागरिकों ने टूटे हुए सड़क में ही धान के पौधों की रोपाई करके जताया अपना विरोध

Indian Journalists Association (IJA) Annual General Meeting Concluded Successfully

सभा में मनोरंजन जगत से अभिनेता अर्जुन चक्रवर्ती, अनिर्बन चक्रवर्ती और रूपांजलि राय भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।

विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भी इस सत्र में भाग लिया और पत्रकारिता के पेशे के विकास और भविष्य की योजनाओं पर विचार साझा किए। सभा के अंत में एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

इस दौरान देबाशीष दास को  ‘IJA’ का अध्यक्ष और के.डी. पार्थ को महासचिव चुना गया।

यह 102वीं वार्षिक साधारण सभा केवल एक औपचारिक बैठक नहीं बल्कि पत्रकारिता के पेशे के उत्थान, नैतिकता और भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई। इस दौरान अध्यक्ष देबाशीष दास, महासचिव कृष्ण दास पार्थ चुने गए।

वहीं कार्यकारी परिषद के सदस्यों में शेखर सेनगुप्ता, तारक नाथ रॉय, श्यामल मुखर्जी, अब्दुल ओदूद,देबजानी लाहा घोष, श्यामल कुमार नस्कर, जगन्नाथ भौमिक, अमीनुर रहमान, स्वपन मुखर्जी, पूर्णेंदु चक्रवर्ती,आदित्य नारायण चौधरी,

सुखेंदु आचार्य, स्मृति सामंत, सैयद हशमत जलाल, रॉबिन चटर्जी, आशीष कुमार घोष, बिप्लव भट्टाचार्य, अमिताभ दास शर्मा, संदीप त्रिपाठी, भारती जैनानी, कमलेश पांडेय नामांकित किए गए।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : स्टेशन पर पड़ी गंभीर रूप से बीमार महिला को पहुंचाया अस्पताल

महासचिव केडी पार्थ ने नई टीम को पत्रकारों के हित में कार्य करने हेतु आगे आने पर जोर दिया। साथ ही आईजेए में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की भी बात कही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *