Rohit

रोहित के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। भारत कप्तान रोहित शर्मा के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा। बेंगलुरु में इस पिंक बॉल टेस्ट में रोहित बड़ा कीर्तिमान हासिल करेंगे। रोहित का यह भारत के लिए 400वां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। रोहित इसी के साथ विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और पांच अन्य भारतीयों के एलीट क्लब में शामिल होंगे, जिन्होंने देश के लिए 400 या इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। भारतीय कप्तान इस सूची में शामिल होने वाले नौवें भारतीय बनेंगे। 2007 में पदार्पण करने वाले राेहित ने भारत के लिए अब तक 44 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी-20 मैच खेले हैं।

यह उनका 45 वां टेस्ट और 400वां अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। भारत ने उनकी कप्तानी में मोहाली में पिछला टेस्ट पारी और 222 रन के अंतर से जीता था। मोहाली टेस्ट विराट कोहली का 100वां टेस्ट भी था। बेंगलुरु टेस्ट के लिए 100 फीसदी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दे दी गयी है। जून 2018 के बाद बेंगलुरु पहली बार टेस्ट मैच की मेज़बानी करेगा। जनवरी 2020 में अंतिम बार इस मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया ने एक छोटी वनडे सीरीज़ के लिए भारत का दौरा किया था। रोहित शर्मा के शतक ने भारत को सीरीज़ जिताई थी।

यह भी पढ़ें:  शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था का कवि सम्मेलन सम्पन्न

कुल मिलाकर यह घर पर भारत का तीसरा पिंक-बॉल टेस्ट मैच होगा। नवंबर 2019 में भारत ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ कोलकाता में और फ़रवरी 2021 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अहमदाबाद में पिंक-बॉल टेस्ट मैच खेला है। भारत ने तीन दिनों के भीतर ही इन दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी।अब यह देखना होगा कि मोहाली टेस्ट को तीन दिन के अंदर पारी से जीतने वाली भारतीय टीम इस टेस्ट को भी तीन दिन के अंदर समाप्त करती है या नहीं। इस बीच दूसरे टेस्ट के लिए अक्षर पटेल की भारतीय टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर को बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है।

मोहाली टेस्ट के लिए अक्षर अनुपलब्ध थे। वह कोविड-19 से लड़ने के साथ-साथ पिंडली की चोट से उबर रहे थे। पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करते हुए बीसीसीआई की रिलीज़ में बताया गया था कि अक्षर की फ़िटनेस का आकलन करने के बाद उनका चयन दूसरे टेस्ट के लिए किया गया है। कुलदीप ने पहला टेस्ट नहीं खेला था, जहां भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर जयंत यादव के साथ गई। जयंत दोनों पारियों में विकेट नहीं ले पाए थे, जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 15 विकेट बांटे।

यह भी पढ़ें:  प्रीमियर लीग : चेल्सी को 5-3 से मात देकर लिवरपुल ने खिताब पर जमाया कब्जा

अगर भारत दूसरे टेस्ट में तीसरे स्पिनर के साथ जाता है तो टीम अक्षर के पांच टेस्ट के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सीधा जयंत की जगह एकादश में शामिल कर सकती है। अक्षर ने पांच टेस्ट में 11.86 की औसत से 36 विकेट अपने नाम किए हैं। बेंगलुरु में एसजी की गेंद से डे-नाइट टेस्ट होगा, जिससे अक्षर के चयन की संभावना और बढ़ जाती है। भारत का पिछला डे-नाइट टेस्ट अहमदाबाद में हुआ था, जहां उन्होंने 70 रन देकर 11 विकेट लिए थे, जिससे दो दिन के अंदर इंग्लैंड टेस्ट हारी और वह प्लेयर ऑफ़ द मैच बने थे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  राज्यपाल से बेहतर तालमेल बना कर राज्य की बेहतरी के लिए काम करें ममता : दिलीप घोष
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − sixteen =