India vs SA 2nd Test

वो टेस्ट मुकाबला, जब भारत ने साउथ अफ्रीका को 55 रन पर समेटा

Sports Desk | जनवरी 2024 — भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया यह टेस्ट मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब भारतीय गेंदबाज़ों ने मेजबान टीम को पहली पारी में सिर्फ 55 रन पर ढेर कर दिया

यह मुकाबला सिर्फ दो दिनों में समाप्त हुआ और भारत ने 79 रन का लक्ष्य 12 ओवरों में हासिल कर सीरीज को ड्रॉ पर समाप्त किया।

🧨 पहली पारी: साउथ अफ्रीका 55 रन पर ऑलआउट

  • ओवर: 23.2
  • टॉप स्कोरर:
    • डेविड बेडिंघम – 12
    • कैइल वेरेन्ने – 15
  • भारत की गेंदबाज़ी:
    • मोहम्मद सिराज – 6 विकेट (15 रन देकर)
    • जसप्रीत बुमराह – 2 विकेट
    • मुकेश कुमार – 2 विकेट
  • रिकॉर्ड: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट इतिहास में न्यूनतम स्कोर

साउथ अफ्रीका की ओर से इस पारी में डेविड बेडिंघम (12) और कैइल वेरेन्ने (15) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत की ओर से इस पारी में मोहम्मद सिराज ने महज 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट निकाले।

🏏 भारत की पहली पारी: 153 रन

  • ओवर: 34.5
  • टॉप स्कोरर:
    • विराट कोहली – 46
    • रोहित शर्मा – 39
    • शुभमन गिल – 36
  • गेंदबाज़ी (SA):
    • कगिसो रबाडा – 2 विकेट
    • लुंगी नगिडी – 2 विकेट
    • नांद्रे बर्गर – 2 विकेट
  • भारत को बढ़त: 98 रन

यह भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में किसी एक पारी में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड भी है।

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 34.5 ओवर खेलकर 153 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 39, जबकि शुभमन गिल ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत के सात बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। टीम इंडिया की इस पारी में कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट निकाले।

💥 दूसरी पारी: साउथ अफ्रीका 176 रन

  • टॉप स्कोरर:
    • एडेन मार्करम – 106
  • भारत की गेंदबाज़ी:
    • जसप्रीत बुमराह – 6 विकेट

भारत के पास पहली पारी के आधार पर 98 रन की बढ़त थी। साउथ अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (106) की शतकीय पारी के बावजूद सिर्फ 176 रन ही बना सकी। इस पारी में बुमराह ने 6 विकेट अपने नाम किए।

🎯 भारत को मिला 79 रन का लक्ष्य

  • जीत का तरीका:
    • 12 ओवरों में लक्ष्य हासिल
    • 7 विकेट शेष रहते
  • सीरीज परिणाम:
    • पहला टेस्ट: साउथ अफ्रीका ने जीता (पारी और 32 रन से)
    • दूसरा टेस्ट: भारत ने जीता
    • सीरीज ड्रॉ

यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 79 रन का टारगेट मिला। भारत ने महज 12 ओवरों में ही इस लक्ष्य को 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका ने सीराज का पहला मैच पारी और 32 रन से अपने नाम किया था, लेकिन टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज को ड्रॉ पर समाप्त किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 7 =