स्पोर्ट्स डेस्क, कोलकाता | 2 मार्च 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच अक्सर टी20 मुकाबले देखने को मिलते हैं, लेकिन अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भी सीरीज होने वाली है।
बीसीसीआई (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली 1 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज का शेड्यूल घोषित कर दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जून 2026 में भारत दौरे पर आएगी।
सीरीज का पूरा शेड्यूल
- एकमात्र टेस्ट मैच तारीख: 6 से 10 जून 2026 स्थान: न्यू चंडीगढ़
- वनडे सीरीज (तीन मैच) पहला वनडे: 14 जून 2026 – धर्मशाला (दोपहर 1:30 बजे से) दूसरा वनडे: 17 जून 2026 – लखनऊ (दोपहर 1:30 बजे से) तीसरा वनडे: 20 जून 2026 – चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे से)
भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट और वनडे इतिहास
- दोनों देशों के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट खेला गया है। 2018 में बेंगलुरु में खेले गए इस टेस्ट में भारत ने पारी और 262 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। शिखर धवन (107 रन) प्लेयर ऑफ द मैच बने थे और उस समय टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे थे।
- वनडे फॉर्मेट में दोनों के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा था। आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को खेला गया था।
अफगानिस्तान का टी20 विश्व कप प्रदर्शन
अफगानिस्तान टीम का टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। पिछले टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान इस बार सुपर-8 में भी जगह नहीं बना सकी।

खराब प्रदर्शन के बाद टीम को नया कोच मिल गया है – जोनाथन ट्रॉट की जगह अब रिचर्ड पायबस टीम की कमान संभालेंगे।
विश्व कप में मिली नाकामी के बाद अफगानिस्तान टीम इस भारत दौरे से खुद को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। दुनिया की अन्य टीमों की नजर इस बात पर होगी कि अफगानिस्तान कैसे वापसी करता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



