A9516ed2 0de2 47f7 8c23 1a35d70f1ff6

इंडिपेंडेंट रिसर्च एथिक्स सोसाइटी का 254वां आयुष समृद्धि वेबीनार संपन्न

आज का विषय : स्वास्थ्य की जागरूकता में मीडिया की भूमिका

कोलकाता : इंडिपेंडेंट रिसर्च एथिक्स सोसाइटी का 254वां आयुष समृद्धि वेबीनार रविवार शाम 4 से 6 बजे तक ऑनलाइन सम्पन्न हुई। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन दिवस (World Television Day) के उपलक्ष में आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मेजबान एवं संस्था के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ईश्वर वंदना से किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयेश ठक्कर, कोलकाता से आयुर्वेद चिकित्सक ने सफलतापूर्वक किया।

आज के कार्यक्रम की खास बात यह थी कि अब तक के सभी कार्यक्रमों को ध्यान पूर्वक सुनने वाले और रिर्पोटिंग करने वाले पत्रकार बंधु ही मुख्य वक्ता थे, कारण आज का विषय ही था स्वास्थ्य की जागरूकता में मीडिया की भूमिका। अतः सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने स्वास्थ्य जागरूकता में मीडिया की भूमिका को स्पष्ट किया। मुख्य रूप से उपस्थित वक्ताओं में श्रुति प्रभाकर, संपादक आयुर सूत्रा, गाजियाबाद, राज कुमार गुप्त, संपादक कोलकाता हिंदी न्यूज, सुप्रकाश चक्रवर्ती, दूरदर्शन बांग्ला, डॉ. आनंद पांडेय, दैनिक विश्वामित्र, कोलकाता, मदन थंगावेलू, यू के, प्रो. अर्जुन सिंह बघेल, जामनगर, गुजरात, वैद राजन पाटनकर, मुंबई, जगदीश्वर डोमा, तेलंगाना तथा समापन वक्तव्य प्रो. डॉ. वी.के. अग्निहोत्री ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर पवन शर्मा ने किया। यह कार्यक्रम यूट्यूब में भी लाइव स्ट्रीम किया गया।

यह भी पढ़ें:  ‘पैड वुमन ऑफ बरेली’: महिलाओं की सोच में बदलाव ला रहीं राखी गंगवार

संस्था द्वारा आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए और लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक और जानकारी देने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर इस तरह के वेबीनार IRES द्वारा मई 2020 से लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में आज 254वां वेबीनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मॉडरेटर डॉ. जयेश ठक्कर ने बताया कि आने वाले दिनों में इंडिपेंडेंट रिसर्च एथिक्स सोसाइटी द्वारा आयुर्वेद को पूरे विश्व में प्रोत्साहित करने के लिए आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप, अवेयरनेस सेमिनार, वेबिनार वैगरह चलता रहेगा। किसी भी संस्था या व्यक्ति को अगर इस तरह के आयुर्वेद के प्रति जागरूकता वाले सेमिनार या आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप करवानी हो तो बेझिझक IRES की टीम से संपर्क करे। आईये आयुर्वेद को ठीक से समझे, अपनाये और खुद भी स्वस्थ रहें तथा परिवार, समाज और देश को भी स्वस्थ रखें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  स्तन कैंसर जागरूकता माह: स्तन कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है सही जानकारी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  2030 तक भारत का हर तीसरा बच्चा होगा मायोपिया का शिकार : विशेषज्ञ

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =