IMG 20250912 WA0050

हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन: हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने का संकल्प लिया गया

खड़गपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में 12 सितंबर 2025 को प्रातः 8:00 बजे विद्यालय प्रांगण में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन किया गया 12 से 26 सितंबर तक मनाए जाने वाले इस विशेष आयोजन के लिए विद्यालय के मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा हिंदी से संबंधित बैनर लगाए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. राजीव रावत (वरिष्ठ हिंदी अधिकारी) आईआईटी खड़गपुर उपस्थित रहे विद्यालय की प्राचार्या रिकिशा भौमिक ने हरित पादप और पुष्पगुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया, हिंदी विभागाध्यक्ष मुकीन खान ने अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक मनीष शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कक्षा पांच की छात्रा सालमोनी चक्रवर्ती के सरस्वती वंदना नृत्य सबका ध्यान आकर्षित किया। स्कूल कैप्टन श्रीजा एवं साथियों ने एक आह्वान गीत प्रस्तुत।

पॉलिसी जाना ने हिंदी दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की तथा हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया राजभाषा के वर्तमान महत्व को बताया। प्राचार्या रिकिशा भौमिक ने हिंदी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देना और समाज में उसकी स्थिति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रावत ने हिंदी दिवस का परिचय देते हुए राजभाषा हिंदी का हमारे लिए महत्व और हिंदी के गौरवशाली सफर का वर्णन किया। हिंदी भाषा केवल एक भाषा नहीं है यह हमारी संस्कृति, हमारी अस्मिता, हमारी पहचान है। इसे प्रत्येक भारतीय को सीखना चाहिए और सीखना चाहिए।

विद्यार्थी वर्ग इस दिशा में सबसे अच्छा कार्य कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में मुकीन खान ने हिंदी पखवाड़ा को सफल बनाने में मनीष शर्मा, नीलिमा कुमारी, डॉ. मनीषा शर्मा, अपर्णा सिंह, अर्पित पांडे, सुपर्णा सेन, गौतम कर्मकार तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी का धन्यवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 5 =