कोलकाता। पूर्वाचल अलापन रिक्रिएशन क्लब की 40 वर्षीय दुर्गा पूजा का उद्घाटन पार्षदा मीनू दास चक्रवर्ती और पारुल बाला कुमार के हाथों से महापंचमी के दिन हुआ।
उदघाटन कार्यक्रम में देवी का आह्वान गीत प्रस्तुत किया तियाना अली, अलिफ्सा बिस्वास, अंतरिप्सा बिस्वास, आयुषी कुंडू, शीर्षा साहा ने।
क्लब के सभापति सुखेंदु मित्रा, उप सभापति देवाशीष सेठ, सचिव सुरजीत नियोगी, सह सचिव कमल पुरोहित, सांस्कृतिक सचिव दीतीप्रिया और कोषाध्यक्ष अंकुर मंडल ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं प्रेषित की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

