IMG 20251230 WA0032

खेजुरी-दो ब्लॉक में 3.5 किमी पथश्री-4 सड़क का लोकार्पण, विकास की राह पर एक और मजबूत कदम

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी-दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत निजकशबा ग्राम पंचायत के मेईदीनगर क्षेत्र में सोमवार को विकास की एक नई तस्वीर उभर कर सामने आई, जब लंबे समय से प्रतीक्षित पथश्री-4 योजना के तहत साढ़े तीन किलोमीटर लंबी ढलाई सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया।

यह सड़क स्थानीय निवासी सुकुमार गिरी के घर से शुरू होकर लगभग साढ़े तीन किलोमीटर तक विस्तृत है, जिससे पूरे इलाके की आवागमन व्यवस्था को नई रफ्तार मिलने जा रही है।

लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेदिनीपुर जिला परिषद के सभाधिपति उत्तम बारिक उपस्थित रहे। उनके साथ समष्टि विकास अधिकारी अनिर्बाण साहा, पंचायत समिति के अध्यक्ष उदय शंकर माइती, सह-अध्यक्ष अनुश्री जाना मिश्रा सहित पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि तथा विशिष्ट अतिथिगण मंच पर मौजूद थे।

कार्यक्रम का सधे हुए अंदाज में संचालन विशिष्ट शिक्षक, सम्मानित अतिथि एवं पंचायत सदस्य समुद्धव दास ने किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क केवल कंक्रीट की पट्टी नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन को विकास से जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। इसके निर्माण से जहां छात्रों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी, वहीं किसानों और मरीजों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।

लोकार्पण के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर साफ खुशी झलकती दिखी। लोगों ने राज्य सरकार और पंचायत प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =