IPL

इस जगह सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है आईपीएल-14 का दूसरा चरण

नई दिल्ली। Sports Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें संस्करण का दूसरे चरण सितम्बर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हो सकता है। दिल्ली और अहमदाबाद चरण के दौरान बायो बबल में सेंध के बाद कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण आईपीएल के 14वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट में अभी भी 31 मैच होने हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई अब टूर्नामेंट के शेष मैचों का आयोजन यूएई में कराना चाहता है। साल 2020 में भी टूर्नामेंट के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में ही हुआ था और वह काफी सफल रहा था। भारतीय टीम 2 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच रही है। भारत को जून में टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना है और इसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच 9 दिनों का गैप है। बीसीसीआई चाहता है कि इस गैप को चार या पांच दिनों का किया जाए, जिससे कि उसे आईपीएल के आयोजन को लेकर चार या पांच दिन मिल जाएंगे। समाचार पत्र के मुताबिक अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो भी बीसीसीआई के पास 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर के बीच एक महीने का विंडो होगा और इस दौरान आईपीएल का आयोजन आसानी से कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्वदेशी जर्सी पहनकर उतरेगी आस्ट्रेलियाई टीम

इसके लिए चार सप्ताह तक डबल हेडरों का आयोजन होगा। इस तरह 8 दिनों में 16 मैच हो जाएंगे और फिर आयोजकों को टूर्नामेंट के समापनके लिए अच्छा-खासा समय मिल जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का दूसरे चरण के सम्बंध में बीसीसीअई 29 मई को आवश्यक घोषणा कर सकती है। इसी दिन उसका स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) होना है।

बीसीसीआई ने अनाधिकारिक तौर पर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिके ट बोर्ड से आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दिन कम करने का अनुरोध किया। यह सीरीज 41 दिनों में समाप्त हो रही है। ईसीबी ने इस सम्बंध में कोई पुष्ट जानकारी नहीं दी है। इसे लेकर उसका रुख क्या है, इसकी घोषणा भी एसजीएम में हो सकती है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  लिफ्टर बिंद्यारानी ने चांदी के साथ भारत को दिलाया चौथा पदक
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कन्हैया लाल की हत्या 'आतंक' फैलाने के लिए, UAPA के तहत मुक़दमा : गहलोत
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 13 =