तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रख्यात शिक्षक सोमनाथ रॉय को पूर्व मेदिनीपुर जनपद के कांथी संगठन जिले की कमान सौंपी है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से कल जिन 25 जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई, उनमें राय का नाम कांथी सांगठनिक जिला अध्यक्ष के रुप में शामिल है।
इस आशय की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया। बधाई व शुभकामना संदेशों से सोशल मीडिया भर गए। यहाँ यह उल्लेख करना उचित है कि सोमनाथ रॉय ने पहले भी कांथी संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वे कांथी संगठनात्मक जिले के प्रभारी पद का निर्वहन भी कर चुके है।
बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर जिला भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का गृह जनपद है। राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली अधिकारी परिवार कांथी का ही रहने वाला है। इस लिहाज से कांथी का अलग महत्व है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिले की दोनों संसदीय सीट कांथी और तमलुक में जीत हासिल की थी।
हालांकि भाजपा को शासक दल टीएमसी की ओर से भी लगातार चुनौतियां मिल रही है। हाल के कुछ निकाय चुनाव में भाजपा को टीएमसी से हार झेलनी पड़ी थी। इस लिहाज से कांथी संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद का काफी महत्व है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

