A panchayat member of Trinamool Congress murdered in Bengal

बंगाल में शिक्षक के साथ पार हुईं हैवानियत की हदें, प्राइवेट पार्ट काटकर…

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में इंसानियत फिर से शर्मसार हो गई है। जहां एक शिक्षक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। दरअसल, शिक्षक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। उसके शरीर पर गहरे घाव थे और उसके गुप्तांगों को काटकर मुंह में डाल दिया गया था। मृतक के परिजनों ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मृतक शिक्षक की पहचान संतबीर लामा के रूप में हुई है। पूरा मामला अलीपुरद्वार के जयगांव का बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर गंभीर और बेहद गहरे घाव थे। इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसके गुप्तांगों को काटकर मुंह में डाल दिया गया था।

मृतक एक निजी स्कूल का संचालक है और पढ़ाता भी है। बताया जा रहा है कि मृतक दलसिंगपारा का रहने वाला था, लेकिन कुछ साल पहले वह दलसिंगपारा से जयगांव आकर यहीं बस गया और स्कूल चलाने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक शिक्षक बहुत ही मिलनसार था।

यह भी पढ़ें:  Kolkata News || धोखाधड़ी के मामले में सियालदह कोर्ट में फिर पेश हुईं जरीन खान

उसकी किसी से दुश्मनी होने का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव पर गहरे निशान हैं। हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक का प्राइवेट पार्ट काटकर मुंह में डाल लिया। परिजनों ने जयगांव थाने में मृतक की हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों को मृतक की हत्या के पीछे सात लोगों पर शक है।

पुलिस संदेह के आधार पर सातों से पूछताछ कर रही है। यह भी माना जा रहा है कि यह मामला अवैध संबंध या प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

दरअसल, शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में किया जाएगा। मेडिकल फोरेंसिक विशेषज्ञ शव की जांच कर संभावित कारणों का पता लगाने में मदद करेंगे।

पुलिस भी लगातार परिजनों से संपर्क कर सभी पहलुओं पर अपनी जांच केंद्रित कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस हत्या के पीछे का कारण पता लगाने में विफल रही है।

यह भी पढ़ें:  डीपीआरएमएस महासचिव ने किया हल्दिया का दौरा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  तमलुक में नहर नवीनीकरण कार्य शुरू
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *