झाड़ग्राम। पश्चिम बंगाल में एक शिक्षक ने पीठ पर थप्पड़ मारा, इसलिए छात्र गुस्से में पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंच गया. उसने पिस्तौल भी लहराई और शिक्षक की और दौड़ गया। हालांकि, कोई अनहोनी नहीं हुई क्योंकि समय रहते उसके क्लासमेट्स ने उसे रोक लिया।
घटना प्रदेश के झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर 2 ब्लॉक के हाईस्कूल की है। घटना के वजह से स्कूल और इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने 10वीं के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्र की 9एमएम की पिस्तौल भी जब्त कर ली है।
बता दें, ये घटना इतिहास की कक्षा के दौरान की है। आरोपी छात्र पीछे वाली बेंच पर बैठा हुआ था और वह अपने सामने वाले छात्र को परेशान कर रहा था।
इसलिए टीचर ने उसे रोका। उसने टीचर की बात नहीं मानी।बाद में शिक्षक जब उसके पास गईं तो उन्होंने देखा कि लड़के ने अपनी किताब में कुछ भी नहीं लिखा था। शिक्षक ने गुस्से में उसे डांटा और थप्पड़ मार दिया।
बता दें, क्लास के बाद आरोपी बच्चा प्रिंसिपल के बाद शिकायत करने गया लेकिन जब टीचर को प्रिंसिपल ने कुछ नहीं कहा तो वह नाराज होकर घर चला गया। थोड़ी देर बाद वह पिस्टल लेकर लौटा।
आरोपी छात्र ने प्रिंसिपल ऑफिस में बैठी टीचर पर बंदूक तान दी। ये बात जैसे ही आरोपी के क्लासमेट्स को मालूम चली, वे तुरंत प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझाकर उसे बाहर लेकर आए। बाद में कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
टीचर की शिकायत करने पर पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की बंदूक जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र के पास पिस्तौल कहां से आई, पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

