Images 2022 04 03T171101.812

इमरान ने पाकिस्तान को अराजकता में धकेला : शरीफ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश को अराजक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।शरीफ ने अपने ट्वीट में कहा, “ यह एक बड़े देशद्रोह से कम नहीं है। आईके (इमरान खान) ने देश को अराजकता में धकेल दिया है। नियाजी और उनके साथियों को मुक्त नहीं होने दिया जायेगा। संविधान के खुलेआम उल्लंघन के विपरीत परिणाम होंगे। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट संविधान को बनाये रखने में अपनी भूमिका निभायेगा।” पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी पाकिस्तान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने संविधान का उल्लंघन किया है।

जरदारी ने ट्वीट किया, “ सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है।अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की अनुमति नहीं दी। एकजुट विपक्ष संसद नहीं छोड़ रहा है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।” उन्होंने सभी संस्थानों से देश के संविधान की सुरक्षा, उसे बनाए रखने, बचाव और लागू करने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पुत्री मरियम नवाज ने भी सरकार को ‘माफिया’ बताते हुए उसकी आलोचना की। वहीं, मरियम ने ट्वीट किया, “ उनके चेहरों को याद रखें।

यह भी पढ़ें:  तृणमूल के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित

यह वह माफिया समूह है, जिसने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान पर हमला किया है और उसे निरस्त किया है। उन सभी पर अनुच्छेद-6 के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी सत्ता बचाने के लिए देश के संविधान को विकृत करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अगर इस पागल और जुनूनी व्यक्ति को इस अपराध के लिए दंडित नहीं किया जाता है, तो आज के बाद इस देश में जंगल का कानून लागू होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *