IMG 20260319 WA0008

कोलाघाट फूल बाजार में अवैध ढांचा निर्माण : रेल विभाग को डेपुटेशन, तत्काल हटाने की मांग

खड़गपुर। कोलाघाट फूल बाजार प्रबंधन समिति ने रेल विभाग के जूनियर इंजीनियर को डेपुटेशन देकर बाजार में नवनिर्मित अवैध ढांचे को तत्काल हटाने की मांग की। समिति की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें भविष्य में ऐसे किसी भी निर्माण पर सख्त रोक लगाने की अपील की गई।

डेपुटेशन में समिति के अध्यक्ष देवब्रत कोले, उपाध्यक्ष अनिल प्रामाणिक, संयुक्त सचिव दिलीप प्रामाणिक, विश्वजीत मान्ना तथा सदस्य विश्वजीत नायक शामिल थे।

बताया गया कि गत 15 मार्च को बाजार में किसानों और व्यापारियों के बैठने के स्थान पर कुछ लोगों ने दुकान का ढांचा बनाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना देने के बावजूद रेल विभाग के जूनियर इंजीनियर और आरपीएफ ओसी की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

समिति के सलाहकार एवं अखिल बंगाल फूलचासी व फूल व्यापारी समिति के महासचिव नारायण चंद्र नायक ने बताया कि राज्य का यह दूसरा सबसे बड़ा फूल बाजार मात्र 1469 वर्ग मीटर क्षेत्र में संचालित होता है।

मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों से प्रतिदिन 4-5 हजार फूल व्यापारी यहां पहुंचते हैं। पहले से ही जगह की कमी के कारण परेशानी बनी हुई है, ऐसे में नए ढांचे के निर्माण से स्थिति और गंभीर हो जाएगी। कई व्यापारियों को सड़क पर बैठकर कारोबार करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

समिति ने रेल प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध ढांचे को हटाने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *