IMG 20261002 WA0002

आईआईटी खड़गपुर में स्वच्छता अभियान, निदेशक समेत विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

कोलकाता हिन्दी न्यूज | 02 अक्टूबर 2026: ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में आईआईटी खड़गपुर ने सक्रिय भागीदारी की।

इस अवसर पर प्रौद्योगिकी छात्र जिमखाना (टीएसजी) तथा संस्थान परिसर के आसपास सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

निदेशक और विद्यार्थियों की भागीदारी

अभियान में आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती, शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, प्रौद्योगिकी छात्र जिमखाना के अध्यक्ष प्रो. देबलय चक्रवर्ती तथा संयुक्त अध्यक्ष प्रो. जयंत चक्रवर्ती ने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ श्रमदान किया।

“आईआईटी खड़गपुर में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान”

इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

अभियान का संदेश

अभियान के माध्यम से संस्थान की ओर से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या समूह की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज और संस्थान समुदाय की साझा जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें:  स्वच्छता संकल्प के तहत हिंद मोटर में कपड़े के बैग वितरित

कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित स्वच्छता के साथ-साथ लोगों में व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी रहा।

IMG 20261002 WA0003

आईआईटी खड़गपुर की यह पहल ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की भावना के अनुरूप स्वच्छता के राष्ट्रीय अभियान में संस्थान समुदाय की सामूहिक भागीदारी को रेखांकित करती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  IIT खड़गपुर परिसर में सहायक प्रोफेसर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =