तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने आज करियर डेवलपमेंट सेंटर का दौरा किया और चल रही इंटर्नशिप चयन प्रक्रिया की गहन समीक्षा की। नालंदा कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रक्रिया में चयन के दूसरे दिन तक 350 से अधिक छात्रों का चयन हो चुका है।
उन्होंने छात्रों, कंपनियों के प्रतिनिधियों और सीडीसी अधिकारियों से बातचीत कर इस प्रक्रिया की बारीकियों और चुनौतियों को समझा। यह दौरा संस्थान की छात्र-केंद्रित सोच और प्लेसमेंट व इंटर्नशिप प्रणालियों में निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
करियर डेवलपमेंट सेंटर आईआईटी खड़गपुर का एक केंद्रीय निकाय है, जो छात्रों को उनके करियर पथ तय करने में मार्गदर्शन प्रदान करता है और प्लेसमेंट की प्रक्रियाओं का संचालन करता है। इसका उद्देश्य छात्रों को उपयुक्त करियर विकल्पों की पहचान करने में मदद करना और चुने गए क्षेत्रों के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना है।
सीडीसी इंटर्नशिप और प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और पेशेवर ढंग से संपन्न कराता है, जिससे छात्रों को उद्योग से जुड़ने का एक सशक्त मंच मिलता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

