IMG 20250530 WA0021

सड़क पर पड़ी दिखाई दें ये 7 चीजें तो इनसे बचकर चलें

वाराणसी। यदि आपको रास्ता चलते सड़क पर पड़ी निम्नलिखित चीजें दिखाई दे तो कृपया इनसे बच कर चले और लांघे तो बिल्कुल भी नहीं।
तंत्र-मंत्र की चीजें : हमारे यहां आज भी नजर उतारने या बुरी शक्तियों से पीछा छुड़ाने के लिए तंत्र-मंत्र किया जाता है। इसमें कई चीजों का उपयोग भी किया जाता है। बाद में इन चीजों को चौराहे या सड़क पर फेंक दिया जाता है जैसे- नींबू-मिर्ची, अंडे, कद्दू, या सिंदूर, काजल आदि। अगर रास्ते में चलते हुए ऐसी चीजें दिख जाएं तो इनसे बचते हुए चलना चाहिए।

हड्डी : रास्ते पर चलते हुए सड़क पर यदि किसी जानवर की हड्डी या मांस के टुकड़े दिखाई दे तो तुरंत उससे दूर हट जाएं। इनका स्पर्श होने पर कई प्रकार के दोष हमारे जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। अंडे के छिलके या किसी पक्षी के पंख भी सड़क पर पड़े दिखाई दे तो उनसे बचते हुए निकलें।

बाल : सड़क पर चलते हुए आपको बालों का गुच्छा दिख जाए तो उससे दूर हो जाएं और बचते हुए निकलें। शास्त्रों के अनुसार, सिर से गिरे बाल भी अपवित्र माने गए हैं। ये बाल किसी मृत जानवर के भी हो सकते हैं, इसलिए इनसे बचते हुए चलना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  वास्तु टिप्स : इन चीजों को घर पर तुरंत हटा दें अन्यथा, देवी लक्ष्मी हो जाएंगी दुखी

नहाने का पानी : शहरी क्षेत्रों में लोग बाथरूम में नहाते हैं, लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग घर के बाहर बरामदे में, कुएं या हैंडपंप पर नहाते हैं। इसका पानी सड़क पर फैल जाता है। अगर रास्ते पर चलते हुए ऐसा पानी सड़क पर फैला हुआ दिखाई दे तो उससे बिना स्पर्श करते हुए निकलना चाहिए।

राख : सड़क पर चलते हुए कहीं राख का ढेर दिखाई दे तो उससे भी बचकर ही निकलना चाहिए। ये राख किसी यज्ञ या तंत्र क्रिया की भी हो सकती है इसलिए इससे दूर हट कर चलने में ही भलाई है। राख में सूक्ष्म जीव बहुत जल्दी पनपते हैं। इससे स्पर्श होने पर ये सूक्ष्म जीव हमारे शरीर पर भी प्रभाव डाल सकते हैं।

मृत पशु : सड़क पर यदि मृत पशु या उसके अंग जैसे- खाल या सींग आदि दिखाई दे तो उस से बचकर चलना चाहिए। मृत पशु के स्पर्श से दोष लगता है। यदि भूल से ऐसा हो जाए तो स्नान के बाद ही दूसरे काम करने चाहिए।

गंदे कपड़े : रास्ते में यदि कहीं फटे-पुराने या गंदे कपड़े दिखाई दे इनसे भी दूर हट कर चलना चाहिए। ऐसे कपड़ों से स्पर्श हमें अपवित्र कर सकता है। इसलिए भूल से भी ऐसे कपड़ों से स्पर्श नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  राजीव गांधी मामला: मद्रास हाईकोर्ट ने दोषियों नलिनी, रविचंद्रन की रिहाई का आदेश देने से किया इनकार
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  शुरू हुआ सावन का महीना, जरूर करें यह काम, प्रसन्न होते हैं भगवान शिव
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *