बदन दर्द से हैं अगर परेशान, आजमाए ये 4 घरेलू नुस्खे

Kolkata : ज्यादातर लोग बदन के दर्द को दूर करने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं। पेन किलर के सेवन से साइड एफेक्ट्स तो होते ही हैं, अतः आप नीचे बताए गए 5 घरेलू उपायों से अपने शरीर के दर्द को दूर कर सकते हैं। क्या एक ही जगह पर लगातार काम करते-करते आपके शरीर और मांसपेशियों में दर्द रहता है? कई बार शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहने से भी बदन दर्द होने लगता है।

बदन दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे थकान, शरीर में कमजोरी होना, व्यायाम ना करना, एक ही जगह पर लगातार बैठे रहना या फिर कोई और शारीरिक बीमारी होना। अक्सर लोग शरीर के दर्द को दूर करने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं। पेन किलर के सेवन से साइड एफेक्ट्स तो होता ही हैं, अतः आप नीचे बताए गए घरेलू उपायों से शरीर के दर्द को दूर कर सकते हैं।

1. एप्पल साइडर वेनेगर के सेवन से शरीर के दर्द को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन, किसी भी तरह के दर्द को दूर करता है। एक गिलास गर्म पानी लें। उसमें एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर, एक चम्मच शहद डालें। इसे पीने से दर्द में आराम मिलेगा।

2. अदरक (ginger) में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक तत्व होते हैं, जो शरीर के दर्द, सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एक कप पानी को बर्तन में डालें। इसमें कुछ अदरक के टुकड़े डालें और उबलने दें। इसे छानकर गर्म पिएं। चाय में भी अदरक डालकर पीने से दर्द में आराम मिलता है।

3. सरसों के तेल को गर्म करके पूरे शरीर की मालिश करने से भी दर्द से आराम मिलता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। सूजन कम करने के लिए सरसों तेल की मालिश बेहतर होती है। सरसों तेल को गर्म करके शरीर पर मालिश करें। आप तेल में लहसुन की एक कली, अजवायन भी डालकर मालिश कर सकते हैं। मालिश करने के आधे घंटे बाद स्नान कर लें।

4. एक ग्लास गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से भी बदन के दर्द में काफी आराम मिलता है।

5. कई बार डाइट में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स की कमी से भी शरीर और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। विटामिन्स का सेवन मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी 1, डी, ई की कमी होने से नसों, मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे शारीरिक रूप से कमजोरी, दर्द होने लगता है। ऐसे में आप विटामिन्स से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *