Abhishek sharma

ICC T20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर बरकरार, ईशान-सैमसन ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली, 11 मार्च 2026: आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और संजू सैमसन ने लंबी छलांग लगाई है।

अभिषेक शर्मा का शीर्ष स्थान बरकरार

अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप फाइनल में 21 गेंद पर 52 रन की पारी खेलकर अपना पहला स्थान बचाए रखा। विश्व कप में 9 पारियों में 317 रन बनाने वाले अभिषेक अब भी आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज हैं।

ईशान किशन करियर बेस्ट पर

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को 2 स्थान का फायदा हुआ है। वह अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग है। फाइनल में भी ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली थी।

संजू सैमसन ने लगाई 18 पायदानों की छलांग

भारत के विश्व कप हीरो संजू सैमसन ने सबसे लंबी छलांग लगाई है। 18 स्थान ऊपर चढ़कर वह अब 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे संजू ने फाइनल में भी अहम योगदान दिया था।

अन्य प्रमुख बदलाव

  • पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को 1 स्थान का नुकसान, अब तीसरे पर
  • इंग्लैंड के फिल साल्ट 1 स्थान नीचे, चौथे पर
  • श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर बरकरार
  • न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट को 4 स्थान का फायदा, अब छठे पर
  • भारत के तिलक वर्मा 1 स्थान नीचे, सातवें पर
  • डेवाल्ड ब्रेविस आठवें स्थान पर
  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को 2 स्थान का नुकसान, अब नौवें पर
  • इंग्लैंड के जोस बटलर 1 स्थान नीचे, दसवें पर
  • इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल को 17 स्थान का फायदा, अब 16वें पर
  • न्यूजीलैंड के फिन एलन 7 स्थान ऊपर, 20वें पर
यह भी पढ़ें:  T20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *