Bharat Jodo Rahul Gandhi

पदयात्रा के जरिए देश को जोड़ने की कर रहा हूं तपस्या : राहुल

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को तप बताते हुए कहा है कि इस तपस्या के जरिए वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत और डर के माहौल को खत्म कर भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने का काम कर रहे हैं तथा उनकी इस यात्रा में करोड़ों लोग जुड़ रहे हैं। गांधी ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र के नजदीक सामना में भारत जोड़ो यात्रा के बीच रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का किसान, मजदूर, छोटा कारोबारी सब तपस्वी हैं लेकिन उनके तप को महत्व नहीं दिया जा रहा है और व्यक्ति पूजा के हिमायती संगठन की सरकार में उनकी अनदेखी हो रही है।

उन्होंने कहा,“भारत जोड़ो यात्रा तपस्या है। इस तपस्या के जरिए मैं देश से भय,डर, नफरत समाप्त करने का काम कर रहा हूं जबकि भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस व्यक्ति पूजा को महत्व देते हैं। उनके लिए व्यक्ति पूजा ही महत्वपूर्ण है और किसी तप तथा तपस्या से उनका कोई मतलब नहीं है।” कांग्रेस को तपस्वी संगठन बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके यहां तपस्या से बदलाव लाया जाता है लेकिन भाजपा में पूजा को महत्व दिया जाता है और आरएसएस ऐसा संगठन है जो अपनी पूजा चाहता है।

यह भी पढ़ें:  प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए लोगों की राय लेंः सुप्रीम कोर्ट

इसलिए आरएसएस को भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर ही जवाब दिया जा सकता है क्योंकि इस यात्रा में लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में बुनियादी फर्क बताती हुई गांधी ने कहा कि कांग्रेस में तपस्या को सम्मान दिया जाता है जबकि भाजपा में पूजा को अहमियत मिलती है। भाजपा डरा कर आगे बढ़ना चाहती है लेकिन कांग्रेस तपस्या कर और बिना डरे आगे बढ़ती है। उन्होंने कांग्रेस के निशान हाथ को भी भयमुक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि हाथ का निशान अभय का प्रतीक है।

उनका कहना था कि इसी तरह से गुरु नानक देव, महात्मा बुद्ध, भगवान शिव के हाथ की मुद्रा भी अभय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश की जनता को सच्चाई से अवगत कराना है। यात्रा का फायदा कांग्रेस को मिले या ना मिले लेकिन इसका मकसद नफरत न करो, जो आर्थिक असमानता पैदा की जा रही है और सारा धन जो दो चार लोगों के हाथ में देकर महंगाई बढाई जा रही है उसके खिलाफ यह यात्रा है।

यह भी पढ़ें:  कोयला घोटाला : रुजिरा बनर्जी से आज पूछताछ करेगा ईडी

यात्रा का संदेश सब जगह पहुंच रहा है और यही वजह है की यात्रा में लगातार भीड़ जुट रही है। यात्रा को राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और हरियाणा में जो समर्थन मिल रहा है वह अद्भुत है और लोगों के उत्साह से साफ है कि मध्य प्रदेश में हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगी और जनता के सवालों का समाधान करेगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मानस भुइयां के मंत्री बनने पर सबंग में बंटे लड्डू
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *