IMG 20261027 WA3662

माउंट एवरेस्ट पर इंसान का पेशाब भी पिघला रहा है ग्लेशियर – क्या अब एवरेस्ट अभियानों पर रोक लगनी चाहिए?

राज कुमार गुप्त, कोलकाता। ग्लोबल वार्मिंग तो ग्लेशियर पिघला ही रही थी, अब एक नई रिसर्च ने चौंकाने वाला खुलासा किया है – इंसानों के पेशाब की गर्मी से भी एवरेस्ट पिघल रहा है।

हर साल 2,500 टन बर्फ सिर्फ इंसानी गतिविधियों से बह रही है। क्या यह वक्त नहीं है कि हम पूछें – एवरेस्ट पर चढ़ने की इस होड़ से समाज को मिल क्या रहा है, सिवाय पर्यावरण की बर्बादी के?

रिसर्च क्या कहती है – आंकड़े होश उड़ाने वाले हैं :
यह कोई अनुमान नहीं, बल्कि इंटरनेशनल टीम द्वारा नेपाल के खुम्बू ग्लेशियर पर की गई स्टडी है, जो प्रतिष्ठित जर्नल Regional Environmental Change में प्रकाशित हुई है।

एवरेस्ट बेस कैंप, जो 5,300 मीटर की ऊंचाई पर है, हर बसंत में एक अस्थायी शहर बन जाता है। 2023 के 50 दिन के सीजन में वहाँ 1,600 टेंट लगे थे और 2,127 लोग रुके थे।

इन टेंटों को चलाने के लिए 824 LPG सिलेंडर, 18,935 लीटर केरोसिन और 5,130 लीटर पेट्रोल फूंका गया।

ईंधन जलाने और इंसानी पेशाब से कुल 849,174 मेगाजूल ऊर्जा पैदा हुई, जो 2,492 टन बर्फ पिघलाने के लिए काफी है। एरर मार्जिन के साथ यह आंकड़ा 1,964 से 3,020 टन के बीच है।

और सबसे शर्मनाक बात –
रिसर्चरों ने पाया कि हाई एल्टीट्यूड पर डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग बहुत पानी पीते हैं, जिससे रोजाना करीब 6,000 लीटर पेशाब पैदा होता है। टट्टी तो टैंक में इकट्ठा करके नीचे लाई जाती है, पर पेशाब सीधे ग्लेशियर पर बहा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : चिप्स चुराने के झूठे आरोप से आहत सातवीं के छात्र ने की आत्महत्या

सिर्फ पेशाब की गर्मी से ही एक सीजन में 154 टन बर्फ पिघल रही है और यह आंकड़ा भी कंजर्वेटिव है, क्योंकि इसमें हेलीकॉप्टर, इंसान के शरीर की गर्मी और याक जैसे जानवरों की गर्मी को जोड़ा ही नहीं गया है।

सैटेलाइट डेटा बताता है कि 1991 से 2023 तक बेस कैंप का तापमान 0.28°C प्रति वर्ष की दर से बढ़ा है, जो आसपास के ग्लेशियर से दोगुनी रफ्तार है।

बेस कैंप अब कैंप नहीं, फाइव स्टार होटल है :
रिसर्च में लिखा है – बेस कैंप अब वह पुराना टेंट नहीं रहा। वहाँ एस्प्रेसो कैफे, बड़ी स्क्रीन वाले टीवी, हाई-स्पीड इंटरनेट, गर्म पानी से नहाने की सुविधा और हीटेड फ्लोर वाले टेंट हैं।

मतलब हम 5,300 मीटर ऊपर भी वही ऐशो-आराम चाहते हैं, जो दिल्ली-मुंबई में है और इसकी कीमत चुका रहा है एवरेस्ट।

सवाल जो पूछना जरूरी है!
1. समाज को क्या लाभ? एमएम एक आदमी एवरेस्ट चढ़ गया, फोटो खिंचवा ली, इंस्टाग्राम पर डाल दी। इससे किस गरीब का पेट भरा? किस किसान की फसल बची? सिवाय एक व्यक्ति के अहंकार के, इससे समाज को कोई ठोस लाभ नहीं।

2. धर्म के नाम पर ढोंग? हम हिमालय को देवता कहते हैं, एवरेस्ट को सागरमाथा कहते हैं। क्या हम अपने देवता पर रोज 6,000 लीटर पेशाब बहाते?

यह भी पढ़ें:  भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत

3. पर्यटन या लूट? नेपाल सरकार को परमिट से पैसा मिलता है, कुछ कंपनियों को मुनाफा होता है। पर यह मुनाफा उस नुकसान के सामने कुछ भी नहीं, जब खुम्बू ग्लेशियर जैसा जल स्रोत ही खत्म हो जाएगा। गंगा, यमुना, कोसी – सबका स्रोत यही हिमालय है।

तो क्या बंद कर देना चाहिए अभियान?
रिसर्चर खुद कह रहे हैं – बेस कैंप को अब बर्फ से हटाकर किसी स्थिर, बर्फ-रहित जगह पर शिफ्ट करना चाहिए और ईंधन और पेशाब के मैनेजमेंट को सुधारना चाहिए।

पर मेरा मानना है कि यह आधा उपाय है। जरूरत है –
हर साल अभियानों की संख्या पर हार्ड कैप लगे।
पेशाब या कचरा ग्लेशियर पर नहीं, सब नीचे लाना अनिवार्य हो।
और सबसे जरूरी – एवरेस्ट को एवरेस्ट रहने दिया जाए, उसे कॉर्पोरेट पिकनिक स्पॉट न बनाया जाए।

ग्लोबल वार्मिंग को हम अकेले नहीं रोक सकते, पर अपने पेशाब से ग्लेशियर पिघलाना तो रोक ही सकते हैं।

राज कुमार गुप्त
(सामाजिक लेखक एवं कार्यकर्ता)
संस्थापक अध्यक्ष
सारथी फाउंडेशन (पंजीकृत)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

राज कुमार गुप्त Avatar
यह भी पढ़ें:  भयानक ट्रेन हादसे का जिम्मेदार कौन?

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 12 =