तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर : रेलनगरी खड़गपुर में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने टाउन कमेटी में व्यापक परिवर्तन किया है। प्रदेश कांग्रेस ने वयोवृद्ध नेता डी. एन.सिंह को रेल कमेटी का  अध्यक्ष बना कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व सभासद मधु कामी और तपन बोस को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं नगरपालिका क्षेत्र में संगठन का दायित्व पुराने चावल माने जाने वाले अमल दास और चित्त मंडल को सौंपा गया है। सिंह ने फेरबदल की बात स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही इकाईयों और कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। बता दें कि खड़गपुर करीब चार दशकों तक कांग्रेस का गढ़ रहा है।

पार्टी के पराभव का सिलसिला 2020 में हुए नगरपालिका चुनाव से हुआ। जब टीएमसी के 15 के मुकाबले कांग्रेस केवल 12 सीटें ही जीत सकी। गठबंधन की बदौलत पार्टी 2011 का विधानसभा चुनाव तो जीत गई , लेकिन नाटकीय और विवादित घटनाओं की वजह से 2015 में भी उसका नगरपालिका में बोर्ड गठन का सपना पूरा नहीं हो सका।

2016 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत का परचम फहरा दिया।  कालक्रम में नेताओं के पाला बदल से पार्टी लगातार कमजोर होती गई। 2019 के उप चुनाव में  कार्यकर्ताओं को जीत से वापसी की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो पाई। हालांकि दलीय नेताओं का दावा है कि पार्टी शहरवासियों के दिल में है। जल्दी ही परिस्थिति अनुकूल होगी।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 5 =