IMG 20251215 WA0025

हावड़ा : श्री जैन विद्यालय में विंटर कार्निवल 2025 का शुभारंभ

हावड़ा। श्री जैन विद्यालय में विंटर कार्निवल 2025 का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ आज हुआ। जिस कारण विद्यालय के छात्रों-छात्राओं में खुशी का माहौल छा गया, क्योंकि वे सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्सव में डूब गए।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सरदारमल जी कांकरिया, सचिव ललित कांकरिया, शशि कांकरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

साथ ही विद्यालय के दोनों ही वर्ग की प्रधानाध्यापिका मौसमी घोषाल (प्रधानाध्यापिका बालिका विभाग), इंदु जोसेफ चौधरी (प्रिंसिपल बालक विभाग), संतोष कुमार तिवारी (शिक्षक प्रतिनिधि), प्रणवेश मिश्र, संजय सिंह, सोमेन चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदारमल जी कांकरिया द्वारा दीप प्रज्वलन और वरिष्ठ छात्रों द्वारा प्रार्थना के साथ हुआ। श्री जैन विद्यालय दिवस विभाग की प्रिन्सिपल इंदु जोसफ चौधुरी ने स्वागत भाषण दिया।

इस सम्पूर्ण आयोजन की संयोजिका शशि कांकरिया (संयोजिका कार्निवाल 2025) ने बताया यह कार्निवाल विद्यालय में प्रत्येक वर्ष बिना किसी शुल्क के विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए दिसम्बर के महीने में आयोजित किया जाता है और भविष्य में भी यह आयोजित किया जाएगा।IMG 20251215 WA0023

मुख्य-अतिथि ने अपने भाषण में विद्यालय के विद्यालय-प्रबंधन समिति सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया और इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

विद्यालय के सचिव ललित कांकरिया ने कहा कि यह कार्निवल बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

विद्यालय के बालिका विभाग की प्रिन्सिपल मौसमी घोषाल ने बताया कि यह कार्निवाल 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक लगातार चलेगा जिसमें में संगीत, नृत्य, क्रिकेट, डिबेट सहित अन्य कई तरह की रोमांचक गतिविधियाँ और प्रस्तुतियाँ होंगी।

उपस्थित अतिथियों एवं छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल और स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए कुल 10 स्टॉल लगाए गए हैं। विजयी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा बच्चों और अभिभावकों ने वाल क्लाइंबिंग टावर, टॉय ट्रेन, बैलून बाउंस, आर्मी बाउंस, ट्विन टावर, टेंपो लाइन, टायर्ड क्लाइंबिंग टावर जैसी गतिविधियों में भाग लेने का आनंद लिया।

यह कार्निवल पहले ही दिन एक बड़ी सफलता साबित हुआ, जिसमें हजारों आगंतुकों ने शिरकत की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। जिसमें छात्र और अभिभावक शामिल थे।IMG 20251215 WA0024

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eleven =