कोलकाता हिन्दी न्यूज | 16 अगस्त 2026: देश की आजादी का जश्न वैसे तो पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इस बार युवाओं की भागीदारी ने देशप्रेम की भावना में अलग ही जोश भरा।
इसी क्रम में 22 एमसी घोष लेन स्थित उपज फाउंडेशन की ओर से भी हर साल की तरह इस बार भी युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
युवाओं की सक्रिय भागीदारी
इस मौके पर संगठन की ओर से राहुल राय, रोहित राय, गणेश राउत, मो. अमानुल्ला, अमित ग्वाला, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) के ईसी व कलकत्ता जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार तथा हरियाली साथी के सलाहकार संदीप त्रिपाठी, अभिक मुखर्जी व अन्य शामिल रहे।
संस्थापक का बयान
उपज फाउंडेशन के संस्थापक नीरज पाठक ने कहा कि जेनजी में देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए संगठन की ओर से अनेकों अभियान चलाए जाते हैं।
हावड़ा जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा। आगामी दिनों में युवाओं में इसी प्रकार का जज्बा कायम रखने के लिए और भी आयोजन करवाए जाएंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति
हावड़ा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ ही युवा टीम ने ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ गीत की भी प्रस्तुति की। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और युवा ऊर्जा का माहौल छाया रहा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

