सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की हावड़ा इकाई ने उत्साह से मनाया वसंतोत्सव

कोलकाता। आद्यापीठ दक्षिणेश्वर में ‘सखी बहिनपा मैथिलानी समूह’ की हावड़ा इकाई ने बड़े ही उत्साह के साथ वसंतोत्सव मनाया। यह समूह देश विदेश में अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण पोषण हेतु संकल्पित है। इस समूह की संस्थापिका आरती झा ने मैथिलानियों के लिए एक ऐसे मंच की शुरुआत की है जो जमीनी तौर पर नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का भी कार्य करता है।

हिमाद्रि मिश्र की अध्यक्षता में सभी विशिष्ठ कलाकारों और सदस्यों द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी सखियों ने मैथिल कवि कोकिल कवि विद्यापति रचित ‘जय-जय भैरवि असुर भयाओनि’ गीत द्वारा शक्ति की वंदना कर, कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का संचालन अमृता चौधरी ने की। कार्यक्रम में बेबी झा, सरिता मिश्रा, अनामिका झा, तनु झा, नेहा मिश्रा, दुर्गा ठाकुर, बबीता झा, अपराजिता चौधरी, पूजा झा, अर्चना झा, मोनी ठाकुर की उपस्थिति ने चार चाँद लगा दिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + fourteen =