कोलकाता हिन्दी न्यूज | 27 जुलाई 2026: हावड़ा की सामाजिक संस्था द फ़ॉर्चुनेट्स द्वारा जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित एक भव्य शैक्षणिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा समाज में सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना था।
अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ओम प्रकाश सिंह (सचिव, भाजपा हावड़ा सदर), श्री संतोष कुमार तिवारी (सह-संयोजक, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ), श्री विशाल जायसवाल (महासचिव, भाजयुमो),
श्री विक्की यादव (भाजपा), डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. विजय कुमार गुप्ता तथा श्री गणेश प्रसाद सिंह (पूर्व कार्यालय अधीक्षक, पूर्व रेलवे) उपस्थित रहे।
अतिथियों ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों को शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व
इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष मिस स्वेता द्विवेदी एवं मास्टर हर्ष सिंह ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कोषाध्यक्ष रंजन कुमार शॉ एवं काशिश वर्मा, समन्वयक श्री प्रशांत सिंह, श्री पंकज गिरी एवं आशीष रंजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संस्था के सक्रिय सदस्यों मनीष यादव, सुमित प्रसाद, सात्यांश, आकाश एवं आदित्य सहित सभी स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह कार्यक्रम जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

