हावड़ा। हावड़ा की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था सारथी फाउंडेशन के सदस्य जयंत शेखर के सौजन्य से 27 जुलाई शाम 7:30 बजे कक्षा 8, 9 और 10 के 30 विद्यार्थियों को डायरी, 5 कलम, पाउच और चॉकलेट दिया गया। उपहार प्राप्त कर सभी छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए।
संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गुप्त ने सभी विद्यार्थियों को फाइनल परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने के लिए प्रोत्साहित किया तथा संस्था की ओर से वादा किया की अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने पर टॉप टेन में आए सभी विद्यार्थियों को 2026 के जनवरी महीने में स्कूल बैग, कॉपी, कलम के अलावे पुस्तक भी प्रदान की जाएगी।
आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम संस्था की ओर से सहसचिव; पंकज प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष; पूनम गुप्ता, सदस्य जयंत शेखर और ऋषि राज गुप्ता ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी ऋषि राज ने किया। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम सारथी फाउंडेशन का मीडिया पार्टनर है।
Please Support us
Sarthi Foundation
Regd. Under : ITA & NITI AAYOG (Govt. Of India)
295/3/1, Netaji Subhash Road, Howrah – 711101.
(W.B.), India
Ph. : +91 94330 41021
Email : sarthifoundationkolkata@gmail.com
Visit us : https://mysarthifoundation.org
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

