हावड़ा: 17 नम्बर वार्ड में शिवचर्चा का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

हावड़ा: हावड़ा नगर निगम के वार्ड 17 के एम.सी.घोष लेन में  एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने शिव महिमा का गुणगान किया। स्थानीय बहनों ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को गुरू के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।

शिव भक्तों ने शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की। कलाकारों के भजन, कीर्तन और संगीत से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दु:ख व कष्ट दूर हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। आगंतुक श्रद्वालुओं के लिए महाप्रसाद भोग का भी आयोजन किया गया।

शिव चर्चा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मध्य हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह, मध्य हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के एसटी/एससी सेल के उपाध्यक्ष कन्हाई लाल धानुक, तृणमूल कांग्रेस के वार्ड नंबर 17 के अध्यक्ष गौतम लाल,

Howrah: Shivcharcha organized in ward number 17, atmosphere became devotional

युवा अध्यक्ष राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम लाल, जय प्रकाश साव, अनिल चौधरी, अशोक जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, सोनू सोनकर, बंटी साव, अंजू सिंह, सुष्मिता राय, कमलेश पाठक, अभय नारायण साव व अन्य सक्रिय रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =