हावड़ा : त्रिलोचन महादेव मंदिर में शिवभक्त उमड़े

हावड़ा । जिले के वार्ड नंबर 17 के एमसी घोष लेन इलाके में स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान शिव की आराधना की गई। कार्यक्रम में आसपास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने शिव की आराधना की।

बड़ी संख्या में जलाभिषेक कर लोगों ने भगवान भोले का आशीर्वाद लिया। हर साल ही त्रिलोचन महादेव मंदिर में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है। इस बार भी भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के बाद भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में रवि सोनकर, पेंटल सोनकर, जितेंद्र मंडल, राजकुमार सोनकर, सुनील सोनकर, कृष्णा सोनकर, विनीत कुमार जयसवाल, संदीप त्रिपाठी व अन्य सदस्य सक्रिय रहे। इस दौरान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। साथ ही भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *