हावड़ा। श्री जैन विद्यालय (बालिका विभाग) में आज विज्ञान-प्रदर्शनी महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। इसमें कक्षा 11वीं एवं प्री प्राइमरी की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही एक से बढ़कर एक आकर्षक मॉडल प्रदर्शनी में उतारकर अपने भविष्य की सोच को रखा।
बालिकाओं की प्रस्तुति देखकर अतिथियों व अभिभावकों ने मुक्त कंठ से उनकी प्रशंसा की। दर्शकों ने बाद में छात्राओं के द्वारा लगाए गए मॉडल स्टॉप पर निरीक्षण कर उनसे कई सवाल-जवाब किए। छात्राओं ने दक्षतापूर्वक मॉडल के बारे में विस्तार से बताकर सभी को संतुष्ट किया।
प्रदर्शनी में थर्मल पावर प्लांट्स, हाइड्रोलिक पाथवे, रोबोट आर्म, सोलर सिस्टम, लंदन ब्रिज, मॉडल ऑफ रॉकेट, जिओ स्टेशन सैटलाइट आदि मॉडल की प्रस्तुति की। आगत अतिथियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाया।

यह प्रदर्शनी जिन शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में हुई उनमें मुख्य रूप से सुचिस्मिता भट्टाचार्य (प्रदर्शनी संयोजिका), संचिता चौधरी, श्रीजीता बाग, राय बनर्जी, नेहा मिश्रा, सुजाता घीया, रजनी रावत, नेहा हलवाई, शोभना दास, सामंती हाजरा आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मौसुमी घोषाल, दिवस विभाग की प्रिन्सिपल इंदु जोसफ चौधुरी सहित अन्य।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मौसुमी घोषाल ने सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु सराहना की एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
विद्यालय के सचिव ललित कांकरिया ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को उभर कर बाहर आने व उनकी सोच का पता चलता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



