
हावड़ा। शहर की लोकप्रिय संस्था सारथी फाउंडेशन (पंजीकृत) ने संस्था में पंजीकृत कक्षा 6 से 10 तक के 55 छात्र-छात्राओं को गर्मी और बरसात से बचने के लिए छाता (के.सी.पाल का) प्रदान किया। यह कार्यक्रम संस्था के सह सचिव अंकित कुमार के सौजन्य से उनके जन्मदिन (7 अप्रैल) के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। साथ ही जो विद्यार्थी अगले कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए थे उन्हें कॉपी और कलम प्रदान किया गया। सभी बच्चे छाता, कॉपी, कलम और चॉकलेट पाकर काफी खुश दिखे।
उल्लेखनीय है कि संस्था अपने शुभचिंतकों के सहयोग से उनके अपनो के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा मृत्यु वार्षिकी के उपलक्ष्य में असहाय विद्यार्थियों और वृद्धाओं को इसी तरह विभिन्न प्रकार से सहायता प्रदान करती है। इसी प्रकार का एक कार्यक्रम आगामी 20 अप्रैल रविवार 2025 को रजनी शेखर के सौजन्य से वार्षिकी के उपलक्ष्य में किया जाएगा, इस कार्यक्रम में 15 वृद्धाओं को मोदीखाना का सामान वितरण किया जाएगा।
आज के इस कार्यक्रम में प्रशांत कुमार बनर्जी, सुब्रत कुमार बनर्जी, रजनी शेखर, कावेरी घोष उपस्थित थीं। संस्था की ओर से उपाध्यक्ष; नारायण प्रसाद गुप्ता, महासचिव; संजना गुप्ता, सहसचिव विनय कुमार प्रसाद, सहसचिव अंकित कुमार कोषाध्यक्ष; पूनम गुप्ता तथा रीना गुप्ता, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, ऋषि राज गुप्ता तथा मास्टर देवांश उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी मास्टर देवांश ने किया। ज्ञातव्य है कि संस्था की मीडिया पार्टनर kolkatahindinews.com कोलकाता हिंदी न्यूज है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।