IMG 20250501 WA0000

हावड़ा : सारथी फाउंडेशन ने कक्षा 1 से 4 तक के 27 छात्र-छात्राओं को सहायक पाठ्य सामग्री प्रदान किया

हावड़ा। मई दिवस के उपलक्ष में हावड़ा की लोकप्रिय संस्था सारथी फाउंडेशन (पंजीकृत) ने कक्षा 1 से 4 तक के 27 छात्र-छात्राओं को संस्था के वरिष्ठ सदस्य दीपक साहा एवं रेखा साहा के सौजन्य से कॉपी, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, स्केल, पेंसिल पाउच के साथ वितरण किया साथ ही बच्चों को अल्पाहार भी दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में आलोक कुमार कुंडू (भूतपूर्व स्कूल इंस्पेक्टर प.ब.) विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

पाठ्य सामग्री और अल्पाहार प्राप्त कर सभी बच्चे काफी उत्साहित नजर आए तथा सभी ने आगे से और भी अच्छे से पढ़ाई करने का वादा किया। सभी बच्चों ने अपनी-अपनी मातृभाषा बांग्ला/हिंदी में कविता पाठ भी किया। उल्लेखनीय बात यह भी रही कि आज शाम को हावड़ा में काफी बरसात के बावजूद सिर्फ एक बच्चे को छोड़कर सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

संस्था की ओर से महासचिव; संजना गुप्ता, कोषाध्यक्ष; पूनम गुप्ता, दीपक साहा, रेखा साहा, अंजू लाल, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, ऋषि राज गुप्ता, सौम्या लाल, श्रेयांशी लाल तथा मास्टर देवांश उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी मास्टर देवांश ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *