IMG 20251124 WA0025

हावड़ा : शहर की सुप्रसिद्ध संस्था सारथी फाउंडेशन ने 20 महिलाओं को साड़ी प्रदान किया

हावड़ा। 24 नवंबर सोमवार शाम 7:00 बजे तनीमा भट्टाचार्य के सौजन्य से उनके स्वर्गीय माताजी की मृत्यु वार्षिक पर सारथी फाउंडेशन में पंजीकृत 20 महिलाओं को साड़ी और नगद ₹100 प्रदान किया गया। इसके लिए संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गुप्त ने तनीमा भट्टाचार्य का आभार व्यक्त किया तथा संस्था के अन्य शुभचिंतकों को भी इस तरह के कार्यक्रम के लिए आगे आने को कहा।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित थे – राज कुमार गुप्त, पूनम गुप्ता, रीना गुप्ता, मधु गुप्ता, तुहिना गुप्ता और मास्टर देवांश। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गुप्त ने किया और फोटोग्राफी मास्टर देवांश ने किया। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हिंदी न्यूज सारथी फाउंडेशन की मीडिया पार्टनर है।

सारथी फाउंडेशन द्वारा रविवार 23 नवंबर 2025 को भी 30 असहाय लोगों को संस्था के शुभचिंतकों द्वारा भेजे गए कम इस्तेमाल किए गए कपड़ों का वितरण किया गया था।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने इस कार्यक्रम को काफी सराहा और सभी ने कम से कम पांच से लेकर 12 तक अपने पसन्द के कपड़ो को लिया। साथ ही आग्रह किया कि इस तरह का कार्यक्रम साल में कम से कम पांच से छः बार किया जाए।

संस्था की महासचिव संजना गुप्ता ने संस्था को कपड़े दान में देने वाले सभी शुभचिंतक दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और अन्य दानदाताओं को भी आगे आने के लिए कहा जिससे कि इस कार्यक्रम को वर्ष में कम से कम चार बार किया जा सके।
Please Support us
#Join_Sarathi_Foundation
#সারথী_ফাউন্ডেশন #सारथी_फाउंडेशन
Regd. Under : ITA & NITI AAYOG (Govt. Of India)
Mobil no. : +91 94330 41021
Email : sarthifoundationkolkata@gmail.com
Visit us : https://mysarthifoundation.org

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 15 =