कोलकाता हिन्दी न्यूज | 30 जुलाई 2026: हावड़ा संस्कृत साहित्य समाज द्वारा आयोजित “रामगोपाल मंच” के हाल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के माननीय नगर उन्नयन राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश, आशुतोष भगवान शिव की सस्वर वंदना तथा मातृशक्ति भाग लेने वाली छात्राओं द्वारा प्रार्थना से हुआ।
सम्मान समारोह
संस्था के महासचिव डॉ. देवव्रत मुखोपाध्याय ने माननीय मंत्री जी का स्वागत करते हुए फूल के बुक्के, मिष्ठान, फल तथा संस्कृत में “मान पत्र” और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने संस्था के क्रियाकलापों पर संक्षिप्त वक्तव्य भी दिया।
इस मौके पर हावड़ा शिक्षा सदन के पूर्व प्रधान अध्यापक एवं STEA (School) के राज्य अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार राय का स्वागत उत्तरीय, फूल और बुके के साथ संस्था के उपाध्यक्ष श्री श्याम पदो मुखर्जी ने किया।
विभिन्न संस्थाओं से जुड़े माननीय शंकर सान्याल जी का भी स्वागत उपाध्यक्ष श्री श्याम पदो मुखर्जी द्वारा विधिवत सम्मानित करके किया गया।
मंत्री का आश्वासन
माननीय मंत्री जी ने अपने वक्तव्य में संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने यहां स्थित अति प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम संचालन
कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य डॉ. देवव्रत मुखोपाध्याय ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री श्याम पदो मुखर्जी ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



