हावड़ा। बुधवार 3 सितंबर को सारथी फाउंडेशन के शुभचिंतक शशि मोहन राठी जी के दिवंगत भाई एवं श्री नारायण जी राठी के सुपुत्र स्व. प्रतीक मोहन राठी के 36वें जन्म दिवस के मौके पर 36 असहाय लोगों को राठी जी के परिवार द्वारा सारथी फाउंडेशन के माध्यम से रेडीमेड पैंट और शर्ट का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि भाई प्रतीक मोहन राठी जी का निधन 2020 में 31 वर्ष की उम्र में हो गई थी आज अगर वे इस नश्वर संसार में रहते तो 36 वर्ष के होते। उनके परिवार द्वारा इसी प्रकार से असहाय लोगों की सेवा कर प्रति वर्ष उनका जन्मदिन मनाया जाता है।
सुबह वस्त्र वितरण कार्यक्रम के उपरांत रात को बदामी देवी अनाथ आश्रम में रहे सभी बच्चों को रात्रि भोजन करवाया गया। भोजन प्राप्त कर सभी बच्चे काफी खुश नजर आए।
आज के इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही की दुर्गा पूजा के मौके पर पैंट और शर्ट प्राप्त कर इन 36 असहाय लोगों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी और सभी ने इसके लिए बार-बार अपना आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद दिया। शाम को भी सभी बच्चे भोजन कर काफी तृप्त नजर आए।
संस्था स्व. प्रतीक मोहन राठी के जन्मदिन पर परमपिता परमेश्वर से यही प्रार्थना करती है कि वे जहां भी रहे खुश रहे। श्री हरि अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें तथा राठी परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति दे और उनके इन नेक कार्यों के लिए भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती है।
आज के इस कार्यक्रम में राठी परिवार से जगमोहन राठी, मनमोहन राठी, शशि मोहन राठी तथा अन्य सदस्यों समेत संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गुप्त उपस्थित रहे।
Please Support us
#Join_Sarathi_Foundation
#সারথী_ফাউন্ডেশন #सारथी_फाउंडेशन
Regd. Under : ITA & NITI AAYOG (Govt. Of India)
Mobil no. : +91 94330 41021
Email : sarthifoundationkolkata@gmail.com
Visit us : https://mysarthifoundation.org
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

