Howrah police caught ganja traders in filmy style

हावड़ा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गांजा कारोबारियों को दबोचा

हावड़ा। जगतबल्लभपुर थाना क्षेत्र में पुलिस का यह ऑपरेशन किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं था, जहां थाने के ओसी (ऑफिसर-इन-चार्ज) खुद खरीदार बनकर गांजे के ठिकाने पर पहुंचे। जैसे ही गांजा बेचने वालों को पुलिस होने का अंदेशा हुआ, उन्होंने भागने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस और कारोबारियों के बीच जबरदस्त झड़प हुई। पुलिस ने पीछा करते हुए तीन गांजा तस्करों को धर दबोचा।

यह पूरा घटनाक्रम मुंशीरहाट इलाके में लोगों ने देखा, जो किसी एक्शन फिल्म के सीन जैसा था। दरअसल, हावड़ा के जगतबल्लभपुर के मुंशीरहाट इलाके में दिनदहाड़े गांजे की बिक्री चल रही थी।

पुलिस को डर था कि अगर वे सीधे छापेमारी करते तो कारोबारियों को पहले ही खबर मिल जाती।

इसी वजह से पुलिस ने इस बार एक अलग रणनीति अपनाई। पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी के ऊपर रेनकोट और हेलमेट पहनकर छापेमारी को अंजाम दिया, और इस तरह वे अपने मिशन में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें:  काली पूजा से पहले बंगाल में हल्की बारिश की संभावना, कोलकाता में रहेगा ऐसा मौसम

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।   

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  25 अक्टूबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *