कोलकाता हिन्दी न्यूज | 19 अगस्त 2026: बैटरा थाने के बाद अब नाजिरगंज फांड़ी में घूसखोरी का मामला सामने आया है। 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान शुभमय मंडल के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की है।
घटना का विवरण
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाजिरगंज फांड़ी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था, तभी एसीबी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
हालांकि, किस मामले में या किस वजह से यह रकम मांगी गई थी, इसे लेकर एसीबी की ओर से अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
लगातार अभियान
गौरतलब है कि सोमवार को वधू प्रताड़ना मामले को ‘सेटलमेंट’ करने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बैटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार को गिरफ्तार किया गया था।
इसके बाद एसीबी ने हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में लगातार अभियान चलाने की बात कही थी।
विभाग पर सवाल
इसके अगले ही दिन एक और पुलिसकर्मी के घूस लेते गिरफ्तार होने से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और आंतरिक पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। एसीबी की जांच जारी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


