हावड़ा। श्री जैन विद्यालय, हावड़ा में ‘स्वतंत्रता दिवस’ अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 80वां स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर मुख्य-अतिथि सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेंद्र सरावगी एवं कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सौमित्र पाल द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
उपस्थित विद्यार्थियों तथा अतिथियों ने ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ गीत के माध्यम से अपने देश की आन-बान-शान का प्रतीक ‘तिरंगा झण्डा’ को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए परेड का निरीक्षण किया।
‘जैन-सभा’ के अध्यक्ष विनोद मिन्नी ने सम्मानित मंच से आगत अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों से आगत अतिथियों को अवगत करवाया और सभी को देशहित जनित कार्य के लिए संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात विद्यालय के लगभग हर श्रेणी के छात्र एवं छात्राओं ने विकसित भारत एवं देश-प्रेम को केंद्रित कर बहुत ही आकर्षक विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करते हुए दर्शकों में भी राष्ट्र-प्रेम की भावना को जागृत किया।
इस विशेष अवसर पर अन्य अतिथियों में उपस्थित रहे सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं सीए संतोष कानोडीया, प्रदीप पटवा, मनोज भूरा, वीरेंद्र जैन, विद्यालय के सचिव ललित कांकरिया, जयदीप पटवा, बालिका विभाग की प्रधानाध्यापिका मौसमी घोषाल, बालक-विभाग की प्रिन्सिपल इन्दु जोसेफ चौधरी आदि।
इस अवसर पर विविध- सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुनियोजित ढंग से सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी, विनोद सिंह, अनिल तिवारी, सतीश कुमार सिंह, प्रणवेश मिश्रा, दीपशिखा तिवारी, सपना चक्रवर्ती, सोमिता भौमिक, प्रेरणा सिंह, उमा बनर्जी, श्रीतिमा मुखर्जी, गरिमा सिंह, सोमेन चक्रवर्ती, भीम महतो आदि का विशेष योगदान रहा है।
जैन विद्यालय गर्ल्स की प्रिन्सिपल मौसमी घोषाल ने अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के सचिव ललित जी कांकरिया ने इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं का स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी मनोबल बढ़ाया एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मंच का सफल संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका अनामिका तिवारी ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

