हावड़ा : यादव उत्थान समिति भारत के तत्वाधान में गोवर्धन पूजन का आयोजन सम्पन्न

हावड़ा। यादव उत्थान समिति भारत के तत्वाधान में 22 अक्टूबर शाम 6 बजे गोवर्धन पूजन का आयोजन हावड़ा वन बिहार बोस रोड मोतीझील के गोवर्धन धाम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया। गोवर्धन पूजा हिंदुओं का प्रसिद्ध त्यौहार है, यह पूरे भारत में मनाया जाता है। प्रत्येक साल यह त्योहार दिवाली के बाद दिन मनाया जाता है।

जब श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी।

गोवर्धन पूजा में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए कमलेश यादव, प्रधानाध्यापक योगेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, नवीन यादव, पारस नाथ चौधरी, प्रधानाध्यापक गौतम शर्मा, प्रधान शिक्षक मुकुल राय, प्रधान शिक्षक विक्रम विद्यालय सालकिया सुनील राय, प्रधानाध्यापक बदामी देवी शारदा शिशु मंदिर, माननीय कन्हैया लाल यादव,

अजित यादव (CAG) Govt of India सियाराम यादव, लक्ष्मण प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, सुभाष यादव, प्रमोद राय, विकास त्रिपाठी BSNL अधिकारी संतोष मंडल, समाजसेवी सिकंदर मंडल, धनंजय वर्मा, मनोज तिवारी, किशोर यादव, सत्यनाथ चौधरी, सूबेदार यादव, रामाधार यादव,

सरवन राउत, मिथलेश यादव, संतोष यादव, पवन यादव, बिजेन्दर यादव, धर्मवीर यादव, सिटी पुलिस, आयुष यादव, अंकित यादव, विशाल यादव, शिक्षक राजेश सिंह, रामजन्म यादव, अयोध्या यादव, बिनोद यादव, आलोक राय, संतोष तिवारी, प्रधान शिक्षक बृजमोहन ओझा एवं सभी मोहल्लावासी उपस्थिति रहे।

गोवर्धन पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। सभी ने भगवान श्री कृष्णा की आरती की एवं आशीर्वाद के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया। मंच का सफल संचालन अध्यापक उमेश यादव ने किया। गोवर्धन पूजा में उपस्थित सभी विशिष्ट जनों का उन्होंने धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया, इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + three =