हावड़ा | 10 दिसंबर 2025 : 51वीं ईस्टर्न पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 मंगलवार से हावड़ा के आंदुल स्थित पुइल्य किशोर व्यायाम समिति ग्राउंड में शुरू हो गई। 13 दिसंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में बंगाल के अलावा असम, झारखंड, बिहार, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा व ओडिशा के कुल 165 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
इनमें बंगाल से स्नेहा घरामी, अर्पण मजूमदार, अमृता घोष व मौमिता घोष, बिहार से सुधा कुमारी, झारखंड से नेहा रानी व सिक्किम से गुआ माया प्रधान व विशाल राई उल्लेखनीय नाम हैं।
चैंपियनशिप के तहत तीन श्रेणियां हैं-‘स्क्वाट, डेड लिफ्ट एवं बेंच प्रेस। चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में वेस्ट बंगाल पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर रेखा माल और सचिव कनाईलाल दे समेत अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे।

52वीं सीनियर स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (महिला व पुरूष) का भी इसी जगह पर साथ में आयोजन किया गया है, जिसमें बंगाल के 18 जिलों के करीब 450 एथलीट शिरकत कर रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



