Howrah: केंद्रीय विद्यालय बामनगाछी में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह संपन्न

लोगों के दिलों को छूती है राजभाषा : प्राचार्य रूपिंदर सिंह

हावड़ा : केंद्रीय विद्यालय बामनगाछी में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिंदी काव्य पाठ, हिंदी भजन, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। केंद्रीय विद्यालय बामनगाछी में 14 सितंबर से हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। सोमवार को पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य रूपिंदर सिंह ने किया।

इस अवसर पर शिक्षक डॉ. संतोष कुमार झा ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। हिंदी विभागाध्यक्ष जेपी यादव ने संपर्क भाषा के रूप में हिंदी विषय पर अपने विचार रखे। प्राचार्य रूपिंदर सिंह ने हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय बामनगाछी के राजभाषा कार्यान्वयन समिति के कार्यों की सराहना की। हिंदी पखवाड़ा में हिंदी काव्य पाठ, हिंदी भजन, निबंध, वाद विवाद एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता, हिंदी आशु भाषण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिथि वक्ता केंद्रीय विद्यालय कोलकाता संभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सिहरन बोस ने हिंदी के प्रचार प्रसार में केंद्रीय विद्यालयों की भूमिका को सराहा। समापन समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय विद्यालय बालीगंज की प्राचार्या डॉ. सुमन लता, केंद्रीय विद्यालय साल्टलेक नंबर 1 कें प्राचार्य सुधन्य करण, केंद्रीय विद्यालय कमांड अस्पताल के प्राचार्य वीके मठपाल, केंद्रीय विद्यालय फोर्ट विलियम कें प्राचार्य कुमार ठाकुर एवं फोर्ट विलियम की मुख्य अध्यापिका प्रीति हजारिका आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमार झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *