हावड़ा : सारथी फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच वितरित की गई सहायक पाठ्य सामग्री

हावड़ा । सारथी फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार 27 मई की शाम को नेताजी सुभाष रोड, मध्य हावड़ा में 21 बच्चों के बीच रुचि स्मिता के सौजन्य से 25 पीस बड़ी साइज की डायरी एवं पत्रकार उमेश तिवारी के सौजन्य से 70 पीस विभिन्न प्रकार की कॉपी तथा संस्था की ओर से चिप्स और चॉकलेट के साथ जरूरतमंद बच्चों के बीच वरिष्ठ नागरिक बी.एस. गुप्ता के हाथों वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित थे पत्रकार उमेश तिवारी, अवनी सेन शर्मा, संजना गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजू लाल, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, ऋषि राज, सौम्या लाल तथा राज कुमार गुप्त। उल्लेखनीय है कि संस्था का इस वर्ष का यह नौवां कार्यक्रम था।

संस्था की सक्रिय सदस्य संजना गुप्ता ने बताया कि सारथी फाउंडेशन का गठन, मुख्य रूप से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों की शिक्षा तथा महिलाओं की सशक्तिकरण में सहयोग के लिए किया गया है। साथ ही संस्था से जुड़े लोगों और उनके परिवार की आपातकालीन चिकित्सा के दौरान उनके साथ खड़े होकर सहयोग करना है।
संस्था द्वारा किए जा रहे कुछ उल्लेखनीय कार्य :
1. समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच सहायक पाठ्य सामग्री का वितरण करना।
2. अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम अथवा भिक्षुओं के बीच समय-समय पर सुस्वादु भोजन या अल्पाहार वितरण करना।

आने वाले समय में संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्य का लक्ष्य : 
1. साल 2022 में 11वीं कक्षा में भर्ती होने वाले कम से कम 3 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक उपलब्ध करवाना।
2. संस्था से अपरोक्ष रूप से लगभग 20 से 25 महिलाएं जुड़ी हुई है, इन सभी को लेकर स्वनिर्भर सहायता समूह (Self Helf Group) बनाने की योजना है।
ये सभी महिलाएं विभिन्न कामों में निपुण है जैसे – लेडीज टेलरिंग का काम करने एवं काम सिखाने, केक बनाने और सिखाने, ब्यूटीशियन, मेहंदी लगाने, राखी और इमिटेशन के समान बनाने, कैटरिंग जैसे कामों में निपुण है। ये सभी महिलाएं इस सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर अपने-अपने रोजगार को एक दूसरे के सहयोग से बढ़ाएंगी।

अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंदों को सहयोग करना जैसे :-
1. रोगियों को नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने में सहयोग करना।
2. महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध करवाने में सहयोग करना।

उचित मूल्य पर सेवाएं जैसे :
1. 24*7 एम्बुलेंस सेवा :-
(विशेष रुप से हावड़ा वासियों के लिए)
संपर्क करें
नंद प्रताप सिंह
मो. 9831724327

2. लता बुटीक (हावड़ा) के सौजन्य से उचित मूल्य पर महिलाओं को लेडीज टेलरिंग का कार्य सिखाना। (इसमें आप चाहें तो महिलाओं के फीस को स्पॉन्सर करके जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं)

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कम पढ़े लिखे बच्चों के लिए नि:शुल्क हाथ का काम सीखने के लिए हावड़ा में सेंटर :-
1. A.C. या Fridge के मरम्मत का कार्य।
2. फोटो फ्रेमिंग का कार्य।

विशेष सूचना : इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरतमंद लोग संस्था के सक्रिय सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।IMG_20220527_174936

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *