हावड़ा। सामाजिक संस्था ASSET के सौजन्य से हावड़ा की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था सारथी फाउंडेशन में पंजीकृत लगभग 200 विद्यार्थियों और बुजुर्गों/महिलाओं को Dabur Real juice 1lt. का पैक एक करके सभी को शनिवार 7 जून को शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक वितरित किया गया।
इस भीषण गर्मी में फ्रूट जूस पा कर सभी बच्चे और महिलाएं काफी खुश नजर आए। आज के कार्यक्रम में हिमाद्रि मिश्रा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं।
संस्था की वरिष्ठ साधारण सदस्या कावेरी घोष तथा कार्यक्रम में संस्था की ओर से सचिव द्वय; पंकज प्रसाद गुप्ता एवं विनय कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष; पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता, स्नेहा प्रसाद, लता गुप्ता, अभिजीत कुमार, ऋषि राज गुप्ता तथा मास्टर देवांश उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी ऋषि राज गुप्ता एवं मास्टर देवांश ने किया। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हिंदी न्यूज सारथी फाउंडेशन का मीडिया पार्टनर है।
बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार सामाजिक संस्था #ASSET
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।