अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। आईआईटी खड़गपुर, खड़गपुर वासियों के लिए गर्व का विषय है, वही आईआईटी खड़गपुर को किसी भी प्रकार की परिसेवा उपलब्ध कराना किसी के लिए भी गर्व का विषय हो सकता है।
यह बात पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के शिल्पांचल स्थित होटल शान में संस्थान के मेंटर सौम्य सेनगुप्ता ने कही। इस अवसर पर संस्थान के सीईओ संतोष कुमार साहू और महाप्रबंधक अनिल कुमार पारेख भी उपस्थित थे।
होटल में नवीनीकृत लाऊंज के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नवीनीकरण के बाद यहां लाइटिंग, जगलिंग और बेवरेज की महानगरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।
जो किसी भी सभा, समारोह या पार्टी के लिए अनुकूल है। होटल में फिलहाल 15 कमरे हैं, जल्द ही नए रूप में इसमें 48 कमरे होंगे।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही होटल में किसी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यानी खड़गपुर में ही राजधानी कोलकाता जैसी सुविधा और अनुभूति शहर वासियों को मिल सकेंगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

