खड़गपुर। सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी के अनुसार होजियारी श्रमिकों के लंबित तीन वर्षों की वेतन वृद्धि को तुरंत प्रभाव से लागू करने सहित श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर श्रम मंत्री के कार्यालय में एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि एआईयूटीयूसी से संबद्ध वेस्ट बंगाल होजियरी मजदूर यूनियन की पूर्व मेदिनीपुर जिला समिति के नेतृत्व में जारी लगातार आंदोलन के परिणामस्वरूप छह महीने पहले होजियारी श्रमिकों के लिए केवल एक वर्ष की न्यूनतम मजदूरी वृद्धि के आधार पर मात्र 3 प्रतिशत वेतन वृद्धि हुई थी।
उस समय निर्माता मालिक संघ के अधिकारियों ने वादा किया था कि अगले महीने बाकी एक वर्ष की लंबित वेतन वृद्धि लागू की जाएगी, लेकिन वह अभी तक लागू नहीं हुई है।

इन लंबित तीन वर्षों की वेतन वृद्धि को तुरंत लागू करने तथा श्रमिकों की अन्य मांगों को लेकर आज 10 नवंबर को नब महाकरण स्थित श्रम विभाग के मंत्री के कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के सहायक अध्यक्ष नेपाल बाग, बलराम जना, संयुक्त सचिव तपन कुमार आदक और नव शासमल, सहायक सचिव अलोक अधिकारी आदि उपस्थित थे।
संघ के पूर्व मेदिनीपुर जिला सलाहकार नारायण चंद्र नायक ने कहा कि यदि इन मांगों पर तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो श्रमिक व्यापक आंदोलन की रूपरेखा अपनाने के लिए बाध्य होंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



